फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ravi Mittal Replaces Julania As Sports Secretary

राधेश्याम जुलानिया की जगह रवि मित्तल बने खेल सचिव

Sun, 26 Apr 2020 08:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 26 Apr 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Ravi Mittal Replaces Julania As Sports Secretary
Sports Ministry - फोटो : सोशल मीडिया

रवि मित्तल को राधेश्याम जुलानिया की जगह रविवार को खेल और युवा मामलों के मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया। मित्तल बिहार कैडर से 1986 बैच के आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं। वह इस नियुक्ति से पहले सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव थे। जुलानिया पिछले साल फरवरी में इस पद पर नियुक्त हुए थे। 

विज्ञापन


एक साल से कुछ अधिक समय के उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के तहत लाना था। पदभार संभालने के बाद से ही हालांकि जुलानिया का राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से टकराव होता रहा था। 
विज्ञापन


पिछली बार यह टकराव लगभग 10 दिन पहले हुआ था जब आईओए ने आरोप लगाया था कि खेल मंत्रालय के अधिकारी उनके कामकाज और स्वायत्ता में हस्तक्षेप कर रहे हैं। पता चला है कि 1985 बैच के अधिकारी जुलानिया अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश वापस जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed