फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy 2020 Rain interrupted match on last day delhi and bengal ends with a draw

रणजी राउंड अप: दिल्ली और बंगाल का मैच ड्रॉ, अंतिम दिन हुआ सिर्फ सात ओवर का खेल

Thu, 30 Jan 2020 09:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 30 Jan 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy 2020 Rain interrupted match on last day delhi and bengal ends with a draw
बैट, क्रिकेट, आउट

दिल्ली और बंगाल के बीच बारिश और खराब मौसम से प्रभावित रणजी ट्रॉफी मुकाबला नीरस ड्रॉ रहा। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। मैच के चौथे एवं अंतिम दिन सिर्फ सात ओवर का खेल हुआ जिसमें दिल्ली ने सात विकेट पर 242 रन बनाए। दिल्ली ने सात विकेट पर 217 रन से आगे खेलना शुरू किया था। जोंटी सिद्धू ने नाबाद 53 और सुबोध भाटी ने नाबाद 26 रन बनाए। बंगाल ने पहली पारी में 318 रन बनाए थे। खराब मौसम के कारण सिर्फ 180.4 ओवर ही फेंके गए।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल और मुंबई में अंतिम दिन भी खेल नहीं

धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच चौथे दिन भी खेल नहीं हुआ। मुंबई ने पहले दिन पांच विकेट पर 372 रन बनाए थे। बेनतीजा रहे मैच में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा व उत्तराखंड का मैच भी ड्रॉ 

हरियाणा और उत्तराखंड का मुकाबला भी बेनतीजा रहा। हरियाणा ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए। उत्तराखंड को एक अंक से ही संतोष करना पड़ा। हरियाणा ने अंतिम दिन उत्तराखंड के 109 रन के जवाब में पहली पारी में 142 रन बनाए। हर्षल पटेल ने सर्वाधिक 50, अजीत चहल ने 23 और सुमित कुमार ने 22 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से अग्रिम तिवारी ने छह विकेट चटकाए। जवाब में खेल खत्म होने तक उत्तराखंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 109 रन बनाए थे। विजय जेथी 26 और कप्तान तन्मय श्रीवास्तव 19 रन पर नाबाद लौटे।  

विज्ञापन

जेएंडके 168 पर ढेर 

छत्तीसगढ़ ने जम्मू एंड कश्मीर की पहली पारी 32.1 ओवर में 168 रन पर समेटकर पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए। जेएंडके के खाते में एक अंक आया। जेएंडके की ओर से अब्दुल समद 33, अबिद मुश्ताक 31, वसीम रजा 29, फजिल राशिद नाबाद 29 और सूर्यांश रैना ने 23 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से सुमित ने चार और प्रताप सिंह व अजय मंडल ने तीन-तीन विकेट चटकाए। छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 270 रन बनाकर घोषित कर दी थी। दूसरे और तीसरे दिन खराब मौसम के चलते खेल नहीं हो पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed