फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Randhir Singh appointed OCA acting president after Al-Sabah steps aside on forgery charges

नियुक्ति: रणधीर सिंह बने ओसीए के कार्यकारी अध्यक्ष, अल सबाह पर गिरी गाज, पद से हटे

Sat, 11 Sep 2021 05:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 05:57 PM IST
सार

पांच बार के ओलंपियन निशानेबाज रणधीर सिंह को एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Randhir Singh appointed OCA acting president after Al-Sabah steps aside on forgery charges
एशियाई ओलंपिक परिषद - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह को एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पांच बार के ओलंपियन निशानेबाज रणधीर इस समय ओसीए के मानद आजीवन उपाध्यक्ष हैं। रणधीर 1991 से 2015 तक 24 साल तक ओसीए के महासचिव रहे हैं। रणधीर (72 वर्ष) 1987 से 2012 तक भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव भी रह चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 2001 से 2014 तक पूर्ण सदस्य रहने के बाद वह इसके मानद सदस्य बन गए। इस साल मार्च में रणधीर को ओसीए आमसभा ने 2022 हांगजोऊ एशियाई खेलों की समन्वय समिति का चेयरमैन नियुक्त किया था।

विज्ञापन


अल सबाह पर जालसाजी का आरोप
उधर, शेख अहमद अल फहद अल सबाह को जिनेवा की अदालत में जालसाजी करने का दोषी पाए जाने के बाद पद से हटना पड़ा। अल सबाह ने ओसीए कार्यकारी बोर्ड और इसके सभी सदस्यीय राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को पत्र के जरिए खुद रणधीर की नियुक्ति की पुष्टि की। अल सबाह ने शुक्रवार को जारी पत्र में कहा, 'जब तक मैं आज के फैसले के खिलाफ अपील में सफलता हासिल नहीं करता, तब तक मैंने तुरंत प्रभाव से ओसीए के अध्यक्ष पद से अस्थायी रूप से हटने का फैसला किया है।'
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'ओसीए के संविधान के अनुच्छेद 20.3 के अनुसार, ओसीए कार्यकारी बोर्ड में मानद आजीवन उपाध्यक्ष और निर्वाचित सीनियर उपाध्यक्ष के तौर पर लंबे समय तक सेवारत सदस्य के रूप में राजा रणधीर सिंह ओसीए के कार्यकारी अध्यक्ष बन जाएंगे।' पत्र के अनुसार, 'इस दौरान राजा रणधीर सिंह ओसीए अध्यक्ष पद की सभी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को निभाएंगे, जिसकी शुरुआत 13 सितंबर 2021 को होने वाली ओसीए कार्यकारी बोर्ड की बैठक से होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed