{"_id":"5c74216bbdec2253a33c62fc","slug":"railways-weightlifter-punam-becomes-national-champion-in-81-kg-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की भारोत्तोलक पूनम 81 किग्रा में बनीं राष्ट्रीय चैंपियन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रेलवे की भारोत्तोलक पूनम 81 किग्रा में बनीं राष्ट्रीय चैंपियन
Mon, 25 Feb 2019 10:40 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
पूनम यादव
राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन भारोत्तोलक पूनम यादव ने सोमवार को सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 81 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। पूनम ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 63 किग्रा में पीला तमगा जीता था।
विज्ञापन
रेलवे की पूनम ने 81 किग्रा में 220 किग्रा भार उठाकर चैंपियन बनी। दिल्ली की सीमा ने रजत और पंजाब की मनप्रीत कौर ने कांसा जीता। पुरुषों के 73 किग्रा में पश्चिम बंगाल के अचिंता शेहुली ने पहले, महाराष्ट्र के अक्षय गायकवाड़ दूसरे और तमिलनाडु के एम रंजन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
81 किग्रा में असम के पापुल चांगमई चैंपियन बने। सेना के सांबो लापुंग ने रजत और पंजाब के अमरजीत गुरु ने कांस्य पदक जीता।