फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोल्ड मेडल जीतते ही बजरंग-विनेश फोगाट की बल्ले-बल्ले, बनेंगे रेलवे में अफसर

Wed, 22 Aug 2018 05:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
Railways to promote Asiad champions Vinesh Phogat, Bajrang Punia to officer rank

24 साल के बजरंग पूनिया ने इस एशियाई खेलों में पहला गोल्ड दिलाकर भारत को खेल शुरू होने के पहले ही दिन खुश कर दिया था। दूसरे दिन हरियाणवी छोरी विनेश फोगाट ने दूसरा गोल्ड दिलाकर देश का सीनी गर्व से चौड़ा कर दिया। 

Railways to promote Asiad champions Vinesh Phogat, Bajrang Punia to officer rank

इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबांग में जारी 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता इन दोनों पहलवानों को अब ईनाम स्वरूप रेलवे में पदोन्नति मिलेगी। रेलवे ने मंगलवार को इन दोनों खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी (गैजेटेज ऑफिसर) का पद देने का ऐलान किया है।

Railways to promote Asiad champions Vinesh Phogat, Bajrang Punia to officer rank
- फोटो : amar ujala

रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि इन दोनों को रेलवे के नियमों के आधार पर पदोन्नति मिलेगी। 3 अगस्त को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खिलाड़ियों की पदोन्नति के लिए एक नई पॉलिसी की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Railways to promote Asiad champions Vinesh Phogat, Bajrang Punia to officer rank

इस नई नीति के मुताबिक ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और पद्मश्री से अलंकृत प्रशिक्षकों को अधिकारी के तौर पर पदोन्नत किया जाएगा। मंत्रालय ने खिलाड़ियों की मेहनत को सम्मान देते हुए दो बार ओलंपिक में जगह बनाने वाले और एशियाई खेलों तथा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अधिकारी रैंक पर पदोन्नत करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Railways to promote Asiad champions Vinesh Phogat, Bajrang Punia to officer rank

बताते चले कि बजरंग पूनिया ने जहां खेलों के पहले दिन 65 किग्रा. फ्री स्टाइल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था तो खेलों के दूसरे दिन विनेश ने महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में जापान की यूकी इरी को मात देकर स्वर्ण पदक जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed