फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Raid in NIS, Samples Of Boxer Lavlina, Simranjit And Sonia Were Collected

वाडा के इशारे पर एनआईएस में छापेमारी, बॉक्सर लवलीना, सिमरनजीत और सोनिया के लिए सैंपल

Tue, 29 Sep 2020 08:06 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 29 Sep 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
Raid in NIS, Samples Of Boxer Lavlina, Simranjit And Sonia Were Collected
boxing

वाडा ने अंतरराष्ट्रीय खेल संघों के साथ मिलकर ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों के  खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। वाडा के इशारे पर अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) की टीम सोमवार को अचानक एनआईएस पटियाला पहुंच गई।

विज्ञापन


एक महिला और पुरुष डॉक्टर की टीम ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी बॉक्सर सिमरनजीत कौर और लवलीना का सैंपल लिया। इससे पहले टीम ने सोनिया चहल का घर जाकर सैंपल लिया था। लॉकडाउन के बाद पहली बार खिलाड़ियों सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन


एकांतवास में होने से मीरा का नहीं ले पाई सैंपल
टीम वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का सैंपल लेने भी पहुंची थी। लेकिन एकांतवास में होने के कारण उनका सैंपल नहीं ले पाई। मीरा रविवार रात ही मणिपुर से लौटी थीं।

सुबह छह बजे पहुंची टीम
सूत्र बताते हैं कि टीम सुबह छह से साढ़े छह बजे पहुंच गई। हालांकि टीम ने हॉल में प्रवेश नहीं किया। टीम ने कहा कि जिनका नाम दिया जाएगा उन्हें सैंपल देना होगा। टीम ने सैंपलिंग से पहले खिलाड़ियों को वाडा का पत्र दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पीपीई किट व ग्लास शील्ड पहने आई टीम
टीम पीपीई किट और ग्लास शील्ड पहने बिना सैंपल लेने पहुंची। टीम ने मास्क और ग्लव्स पहन रखे थे। एसओपी में सैंपलिंग के दौरान एथलीट के पास नहीं जाने की बात कही गई है। साथ ही डीसीओ का पीपीई किट पहनना अनिवार्य है। किसी खिलाड़ी और कोच ने भी कोई एतराज नहीं जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed