फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Qatar sprinter bronze medalist Abdalelah Haroun died in a car accident

निधन: नहीं रहे कतर के फर्राटा धावक अब्दुल्लाह हारुन, कार दुर्घटना में हुई मौत

Sun, 27 Jun 2021 11:28 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 27 Jun 2021 11:28 AM IST
सार

कतर के फर्राटा धावक अब्दुल्लाह हारुन की कार दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने साल 2017 विश्व चैंपियनशिप में 400 मीटर की रेस में कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
Qatar sprinter bronze medalist Abdalelah Haroun died in a car accident
अब्दुल्लाह हारुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कतर के फर्राटा धावक अब्दुल्लाह हारुन की कार दुर्घटना में शनिवार को मौत हो गई। साल 2017 की विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने 400 मीटर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। अब्दुल्लाह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन 24 वर्षीय अब्दुल्लाह इस साल टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में क्वालीफाई करने की उम्मीद थी। हालांकि मौजूदा समय में वह चोट से उबर रहे थे। उनकी मृत्यु पर कतर ओलंपिक कमेटी के प्रमुख शेख जोआन बिन हमद बिन खलीफा अल-थानी ने ट्वीट कर कहा, कतर के जांबाज धावक की कार दुर्घटना में मौत। इसके बाद उन्होंने कोई ब्योरा नहीं दिया।
विज्ञापन


हारुन का जन्म सूडान में हुआ और वह 2015 से कतर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस साल उन्होंने एशिया में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में 18 साल की उम्र में 400 मीटर रेस का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए यह दूरी 44.27 सेकेंड में पूरी की। इसी साल उन्होंने एशियन इंडोर खिताब जीता और पोर्टलैंड में आयोजित वर्ल्ड इंडोर चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हारुन पहले एशियाई धावक थे जिन्होंने साल 2017 में विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता की 400 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता। लंदन में आयोजित इन खेलों में अब्दुल्ला हारुन ने कई एथलीटों को पछाड़ते हुए यह करिश्मा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed