{"_id":"5bdc92b1bdec22696a3adfbe","slug":"pv-sindhu-will-be-the-brand-ambassador-of-the-inaugural-edition-of-pro-volleyball-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीवी सिंधु बनीं पहली प्रो वालीबॉल लीग की ब्रांड एंबेस्डर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पीवी सिंधु बनीं पहली प्रो वालीबॉल लीग की ब्रांड एंबेस्डर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु और अमेरिका के महान वालीबॉल खिलाड़ी डेविड ली को पहली प्रो वालीबॉल लीग का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है। यह लीग फरवरी 2019 में खेली जाएगी।
विज्ञापन
सिंधु ने कहा,'मैं यही सुनकर बड़ी हुई हूं कि मेरे माता-पिता वालीबॉल खेलते थे। उन्होंने विभिन्न आयोजनों में अपनी टीमों और देश का प्रतिनिधित्व किया है। यह बहुत ऊर्जा वाला और दर्शनीय खेल है। प्रो वालीबॉल लीग से इस खेल को बढ़ावा मिलेगा। डेविड ली के आने से सभी खिलाड़ियों को उनके अनुभव से सीखने का मौका मिलेगा।'
विज्ञापन
ली ने कहा, 'मुझे लगता है कि लीग से इस खेल को देश में बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों की कुशलता निखरेगी। मैंने पूरी दुनिया में पेशेवर वालीबॉल खेला है। मैं वाकई में भारत से नई चुनौती चाहता हूं।'
विज्ञापन
प्रो वालीबॉल लीग में मोहन उकरापंडियन, रणजीत सिंह, अखिन जस, दीपेश सिन्हा, गुरिंदर सिंह और प्रभागर्न जैसे देश के शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। मोहन वर्तमान में भारतीय वालीबॉल टीम के कप्तान हैं और एशिया के सर्वश्रेष्ठ सेटर्स में से एक हैं।
सिंधु का वालीबॉल के प्रति आकर्षित होना स्वाभाविक है, क्योंकि उनके माता-पिता इस खेल के खिलाड़ी रहे हैं। उनके पिता रामन्ना 1986 के सियोल एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। मां विजया ने भी राष्ट्रीय स्तर पर रेलवे का प्रतिनिधित्व किया है।