फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PV Sindhu and Kidambi Srikanth Eye Good Outing at Malaysia Open

किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु की निगाह मलेशिया ओपन के खिताब पर

Tue, 26 Jun 2018 07:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
PV Sindhu and Kidambi Srikanth Eye Good Outing at Malaysia Open
सिंधु और श्रीकांत - फोटो : indianexpress

एक माह के ब्रेक के बाद तरोताजा महसूस कर रहे पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत मंगलवार से हो रहे मलेशिया ओपन में खिताब के साथ अपनी वापसी का जश्न मनाना चाहेंगे। अन्य शीर्ष भारतीय शटलर भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। श्रीकांत और सिंधु ने व्यस्त सत्र के चलते खुद को फिट रखने के लिए मई में हुए थॉमस और उबेर कप में भाग नहीं लिया था। इसके बाद इंडोनेशिया ओपन, थाईलैंड ओपन, सिंगापुर ओपन और फिर जकार्ता में अगस्त में एशियाई खेलों में भाग लेने हैं।

विज्ञापन


श्रीकांत और सिंधू ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीते थे। पिछले सत्र में चार खिताब जीतने वाले चौथी वरीय श्रीकांत इस सत्र में अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में अपने अभियान की शुरुआत दुनिया के पूर्व नंबर दो खिलाड़ी डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसन के खिलाफ करेंगे जो टखने की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इंडिया ओपन की उपविजेता सिंधू पहला मुकाबला जापान की आया ओहोरी के खिलाफ खेलेंगी। क्वार्टर फाइनल में रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु की भिड़ंत ओलंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिन मारिन से हो सकती है। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल अपनी शुरुआत हांगकांग की यिप पयू यिन के खिलाफ करेंगी। बी साई प्रणीत का पहला मुकाबला चीनी ताइपे के वांग त्यू वेई से और समीर वर्मा का इंडोनेशिया के टॉमी सुगिर्तो से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed