फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   puneri paltan start off in style beating u mumba

प्रो कबड्डी लीग सीजन 5: पुनेरी पलटन ने यू-मुंबा पर विशाल जीत दर्ज की

Sat, 29 Jul 2017 09:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 29 Jul 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
puneri paltan start off in style beating u mumba
दीपक हूडा - फोटो : twitter

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 के पहले दिन दूसरे मैच में पुनेरी पलटन ने यू-मुंबा को बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। पलटन ने गाचीबावली स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबा को 33-21 के अंतर से हराया। मैच में मुंबा के लिए सिर्फ खास रहा पहला अंक जुटाना। इसके बाद पलटन की टीम पूरे मैच में हावी रही और मुंबा को बड़े अंतर से हराने में सफल रही।  

विज्ञापन


पुनेरी पलटन के लिए संदीप नरवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 6 अंक हासिल किए। वहीं अनुभवी डिफेंडर धर्मराज चेरालाथन का मुंबा के पास कोई जवाब नहीं था और उन्होंने भी 4 अंक हासिल किए। पुनेरी के कप्तान दीपक हूडा ने भी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 5 अंक लिए। यू मुम्बा की तरफ से कप्तान अनूप कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 अंक हासिल किए, लेकिन इसकी मदद से वो टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत से पुनेरी पलटन को 5 अंक मिले हैं। 
विज्ञापन


पहले मिनट में पुनेरी को नॉन रेड टेक्निकल पॉइंट मिला और अनूप कुमार ने इस मैच का पहला रेड पॉइंट हसिल किया। मोरे ने अफल रेड से पुनेरी को आगे कर दिया था। पुनेरी ने इसके बाद यू-मुंबा पर दबाव बनाया और छठे मिनट में स्कोर 6-1 कर दिया। आठवें मिनट में ये स्कोर 8-3 हुआ। इसके बाद मुंबा ऑलआउट हो गई और देखते ही देखते पलटन ने 11-3 की बढ़त बना ली। यहां से मुंबा ने जोरदार वापसी करने की कोशिश करते हुए स्कोर 9-13 कर दिया। मगर पहला हाफ खत्म होने तक पुनेरी पलटन ने 17-10 से स्कोर अपने पक्ष में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। 24वें मिनट में स्कोर 26-10 हुआ और दीपक निवास हूडा ने एक जबरदस्त सुपर रेड किया। फिर यू-मुंबा दूसरी बार ऑलआउट हो गई। यू-मुंबई ने मैच में वापसी की कोशिश की और लगातार तीन अंक हासिल किये, लेकिन फिर पलटन ने मुकाबले पर जबर्दस्त पकड़ बनाते हुए 33-21 के अंतर से अपने नाम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed