फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pt usha resign fron national observer post 

Exclusive: पीटी ऊषा ने टॉप्स और नेशनल आब्जर्वर पद से दिया इस्तीफा

Thu, 04 Jan 2018 07:44 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
pt usha resign fron national observer post 
पीटी ऊषा - फोटो : toi

देश की सबसे महान एथलीटों में शुमार पीटी ऊषा ने एथलेटिक्स के नेशनल ऑब्जर्वर के साथ टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) कमेटी से इस्तीफा दिया है। सिर्फ ऊषा ने ही नहीं बल्कि अर्जुन अवार्डी और भारतीय टेबल टेनिस टीम के कोच रहे कमलेश मेहता ने भी नेशनल आब्जर्वर के पद से इस्तीफा दे डाला है।

विज्ञापन


दोनों ही दिग्गजों ने हितों के टकराव को ध्यान में रख पद त्यागे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों की खुद की अकादमी हैं और उनके खिलाड़ी देश की टीमों में चयन के दावेदार हैं। इन्हीं हितों के टकराव के कारण दोनों ने अपने पद छोड़े हैं। 
विज्ञापन


पीटी ऊषा ने 'अमर उजाला' से खुलासा किया कि उन्होंने दोनों ही पदों को त्याग दिया है। उनकी खुद की कोझीकोड में अकादमी है और उनकी दो एथलीट टिंटू लूका और जिशना भारतीय टीम में चयन की दावेदार हैं। ऐसे में इन दोनों ही पदों पर रहना उन पर सवालिया निशान लगा रहा था। उन पर कोई अंगुली नहीं उठाए इसी वजह से उन्होंने दोनों पदों से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- रियल लाइफ की 'दंगल' गर्ल गीता को हराकर पूजा ने की CWG 2018 के लिए क्वालिफाई

कमलेश की भी खुद की बड़ौदा में टेबल टेनिस की अकादमी है। कुछ दिन पूर्व ही टॉप्स कमेटी के चेयरमैन और शूटिंग के नेशनल आब्जर्वर अभिनव बिंद्रा ने हितों के टकराव के चलते दोनों पदों से इस्तीफा दिया था। इससे पहले एमसी मैरी कॉम और सुशील कुमार भी भारतीय टीम में शामिल होने के दावेदार के चलते नेशनल आब्जर्वर पद छोड़ चुके हैं। 


खेल मंत्रालय चाहता है न रहे हितों का टकराव 
दरअसल, खुद खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ यह इच्छा जता चुके हैं कि खेल मंत्रालय के इतने महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाले खिलाड़ियों के किसी तरह के हित नहीं टकराएं। मंत्रालय जल्द ही खाली हुए नेशनल आब्जर्वरों के पदों को भरने जा रहा है। साथ ही टॉप्स से बाहर हुए दोनों ही खिलाड़ियों की जगह अन्य की तैनाती करने की तैयारी है।

टॉप्स कमेटी में अब महज दो खिलाड़ी अंजलि भागवत और करणम मल्लेश्वरी बचे हैं जबकि नेशनल आब्जर्वरों की संख्या भी 12 से सात रह गई है। नेशनल आब्जर्वर और टॉप्स कमेटी में बैठे कुछ अन्य खिलाड़ी भी आने वाले दिनों में इस्तीफा दे सकते हैं। ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो या तो अकादमी खोलने जा रहे हैं या जिनकी अकादमी खुली हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed