{"_id":"5c4774d6bdec22738004e6c6","slug":"pro-wrestling-league-haryana-hammers-beat-delhi-sultans","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कुश्ती लीग: एलेक्जेंडर ने हरियाणा हैमर्स को दिलाई तीसरी जीत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कुश्ती लीग: एलेक्जेंडर ने हरियाणा हैमर्स को दिलाई तीसरी जीत
Wed, 23 Jan 2019 01:23 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा हैमर्स
उक्रेन के एलेक्जेंडर ने सतिंदर मलिक के खिलाफ सुपर हैवीवेट (125 भारवर्ग) का मुकाबला 7-0 से जीतकर प्रो कुश्ती लीग में हरियाणा हैमर्स को लगातार तीसरी जीत दिलाई।
विज्ञापन
हैमर्स के हाथों 4-3 की हार से दिल्ली सुल्तांस की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा। दिल्ली सुल्तांस से खेल रहीं साक्षी मलिक (62) ने विश्व चैंपियनशिप की दोहरी पदक विजेता अजरबैजान की तात्याना पर जीत के बाद स्कोर 3-3 हो गया था।
विज्ञापन
इससे पहले 74 भारवर्ग में दिल्ली के खेतिक ने प्रवीण राणा पर 3-1 से जीत हासिल की। अनास्तासिया निचिता (75) ने कैथरिना को 12-0 से हराकर हैमर्स की वापसी कराई।
विज्ञापन
रवि कुमार (57) ने पंकज को हराकर हैमर्स को 2-1 से आगे कर दिया। पिंकी (53) ने सीमा को कड़े संघर्ष के बाद 4-2 से हराकर दिल्ली सुल्तांस को 2-2 की बराबरी दिलाई। अली शाबानोव (86) ने दिल्ली सुल्तांस के प्रवीण को 16-2 से हराकर हरियाणा को 3-2 से आगे कर दिया था।