फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro Volleyball League will start with match between Blue Spikers and U Mumba

ऐसी वालीबॉल लीग पहले देखी नहीं होगी, कल से होगा आगाज

Fri, 01 Feb 2019 05:40 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 01 Feb 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
Pro Volleyball League will start with match between Blue Spikers and U Mumba

रुपे प्रो वॉलीबॉल लीग के पहले सीजन के शुरू होने में कुछ ही वक्त बचा है। लीग के लिए कोच्चि पहुंची टीमों में भारी उत्साह है। खासकर यह देखते हुए कि पहली बार लीग को इतने जबरदस्त तरीके से सभी के सामने लाया जा रहा है। उत्साह भरे इस माहौल को टीम होटल, स्टेडियम और अभ्यास सत्र में भी महसूस किया जा सकता है। 

विज्ञापन


भारत में वॉलीबॉल के लिए केरल एक अहम स्थान है। केरल की टीम कई बार राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है। मुझे जरा भी संदेह नहीं कि मेरी टीम कोच्चि ब्ल्यू स्पाइकर्स और यु मुंबा वॉली के बीच होने वाले उद्घाटन मुकाबले में स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा। केरल की दूसरी टीम कालीकट हीरोज का मुकाबला चेन्नई स्पारटंस से रविवार को होगा। 
विज्ञापन


इस वीकेंड पर दिग्गज वॉलीबॉल टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। चार फरवरी को ब्लैक हॉक्स हैदराबाद और अहमदाबाद डिफेंडर्स के बीच होने वाले मुकाबले से लीग के पहले दौर का समापन होगा। इस लीग में सभी टीमें दावेदार हैं और यही सबसे अच्छी बात भी है। हममें से कई खिलाड़ी अलग-अलग जर्सियों और हालात में एक-दूसरे के खिलाफ पहले भी खेल चुके हैं। इससे प्रतिस्पर्धा उच्च स्तर की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर प्वॉइंट्स और ऐस सर्विस पर दो अंकों के नियम से लीग और दिलचस्प होगी। हर सेट में एक बार कोच सर्विस से पहले कह सकता है कि अगला अंक होगा। अगर उसकी टीम अंक जीत जाती है तो उसे दो अंक हासिल होंगे। तो लीग शुरू होने के लिए सांसें थाम लीजिए, क्योंकि अब आप एक ऐसी लीग के गवाह बनने वाले हैं, जो इस देश में पहले कभी नहीं देखी गई।

-डेविड ली (लेखक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पीवीएल में ब्ल्यू स्पाइकर्स के खिलाड़ी हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed