प्रो कबड्डी 2019: जयपुर और हरियाणा ने दिखाया दम, यू मुंबा-पुणेरी पलटन को मिली हार
{"_id":"5d35b7848ebc3e6cb20d0306","slug":"pro-kabaddi-leauge-2019-u-mumba-vs-jaipur-pink-panthers-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2019: जयपुर और हरियाणा ने दिखाया दम, यू मुंबा-पुणेरी पलटन को मिली हार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Mon, 22 Jul 2019 08:33 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 22 Jul 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुंबा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:30 PM, 22-Jul-2019
जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को 42-22 से हराया
जयपुर पिंक पैंथर्स ने सोमवार को प्रो कबड्डी लीग 2019 के पांचवें मुकाबले में यू मुंबा पर धमाकेदार जीत दर्ज की। हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जयपुर ने यू मुंबा को 42-22 से हराया।
इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से दीपक हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 रेड में 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि अमित हुड्डा कुमार सात टैकल में पांच अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, यू मुंबा की तरफ से अभिषेक सिंह ने 13 रेड में सात प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुरिंदर सिंह आठ टैकल में तीन प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
बता दें कि इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 25 रेड प्वाइंट्स, 11 टैकल प्वाइंट्स, छह ऑलआउट प्वाइंट्स और शून्य एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यू मुंबा को 18 रेड प्वाइंट्स, पांच टैकल प्वाइंट्स, शून्य ऑलआउट प्वाइंट्स और शून्य एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
हरियाणा स्टीलर्स ने पुणेरी पलटन को 34-24 से हराया
वहीं, दूसरे मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने पुणेरी पलटन को 34-24 से हराकर प्रो कबड्डी के सातवें सीजन में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। हरियाणा की तरफ से नवीन कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 रेड और दो टैकल प्वाइंट्स के साथ 14 अंक बटोरे। वहीं, विकास और प्रवीण काले क 4-4 अंक मिले।

08:25 PM, 22-Jul-2019
अब दो मिनट का खेल बचा है। जयपुर पिंक पैथर्स ने यू मुंबा को एक बार फिर किया ऑलआउट। इसी के साथ जयपुर 38 अंको के साथ आगे है। पहले हाफ में जयपुर ने यू मुंबा को दो बार ऑलआउट किया था। स्कोर- जयपुर 38: यू मुंबा 20
विज्ञापन
08:19 PM, 22-Jul-2019
दोनों टीमों के बीच यहां से सिर्फ पांच मिनट का खेल बचा है। यू मुंबा नौ प्वाइंट्स पीछे है। स्कोर-जयपुर 28: यू मुंबा 19
08:13 PM, 22-Jul-2019
दूसरे हाफ में भी जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम यू मुंबा पर हावी नजर आ रही है। अभी भी यू मुंबा की टीम 11 अंक पीछे है। स्कोर- जयपुर 28: यू मुंबा 17
08:06 PM, 22-Jul-2019
यू मुंबा की टीम अभी भी जयपुर पिंक पैंथर्स से 12 अंक पीछे है। पहले हाफ में पिंक पैंथर्स ने जिस तरह से खेल दिखाया वो वाकई जबरदस्त था। हालांकि, धीरे-धीरे मुंबा की टीम वापसी करने की कोशिश कर रही है।
08:01 PM, 22-Jul-2019
दूसरे हाफ का खेल शुरू
दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। दूसरे हाफ के शुरुआत में यू मुंबा और जयपुर फिंक पैंथर्स ने 1-1 अंक हासिल किया। स्कोर- जयपुर 24: यू मुंबा 11
विज्ञापन
विज्ञापन
07:54 PM, 22-Jul-2019
पहले हाफ का खेल खत्म होने महज कुछ ही मिनट का खेल बचा है। एक बार फिर जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को दूसरी बार ऑलआउट किया और हासिल किया चार और प्वइंट्स। स्कोर- जयपुर 22: यू मुंबा 9 ...इसी के साथ पहले हाफ का खेल खत्म।
07:49 PM, 22-Jul-2019
यूं मुंबा को हुआ सुपरटैकल का फायदा और मिला दो और अंक। इस दो अंक के साथ यूं मुंबा को सात अंक हो गए हैं। स्कोर- जयपुर 16: यू मुंबा 7
07:47 PM, 22-Jul-2019
पहले हाफ में 15 मिनट का खेल हो चुका है। पिंक पैंथर्स की टीम लगातार प्वाइंट्स हासिल कर रही है। वहीं, यूं मुंबा की टीम दवाब में नजर आ रही है। स्कोर- जयपुर 14: यू मुंबा 4
07:40 PM, 22-Jul-2019
जयपुर पिंक पैंथर्स ने दिखाया शानदार खेल, यूं मुंबा को किया ऑलआउट। पिंक पैंथर्स को हुआ चार अंको का फायदा। स्कोरः जयपुर 10: यू मुंबा 3