{"_id":"5d34949c8ebc3e6ca26602e8","slug":"pro-kabaddi-leauge-2019-tamil-thalaivas-beat-telugu-titans-by-39-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro kabaddi 2019: तमिल थलाइवाज की शानदार शुरुआत, पहले मैच में तेलुगु टाइटंस को 39-26 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Pro kabaddi 2019: तमिल थलाइवाज की शानदार शुरुआत, पहले मैच में तेलुगु टाइटंस को 39-26 से हराया
Sun, 21 Jul 2019 10:06 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
तमिल थलाइवाज बनाम तेलुगु टाइटंस
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रो कबड्डी लीग 2019 के चौथे मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने शानदार जीत दर्ज की। हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में थलाइवाज ने तेलुगु टाइटंस को 39-26 से हराया।
विज्ञापन
इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज की तरफ से राहुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि मनजीत छिल्लर सात टैकल में छह अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, तेलुगु टाइटंस की तरफ से सिद्धार्थ देसाई ने 13 रेड में पांच प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि कमल सिंह चार टैकल में दो प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 20 रेड प्वाइंट्स, 15 टैकल प्वाइंट्स, चार ऑलआउट प्वाइंट्स और शून्य एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तेलुगु टाइटंस को 15 रेड प्वाइंट्स, आठ टैकल प्वाइंट्स, शून्य ऑलआउट प्वाइंट्स और तीन एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन