{"_id":"61d103db21956e08a83cb337","slug":"pro-kabaddi-league-2021-up-yoddha-stopped-u-mumba-to-draw-28-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro Kabaddi League 2021: प्रो कबड्डी में यूपी योद्धा ने यू मुंबा को 28-28 से बराबरी पर रोका ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Pro Kabaddi League 2021: प्रो कबड्डी में यूपी योद्धा ने यू मुंबा को 28-28 से बराबरी पर रोका
Sun, 02 Jan 2022 07:16 AM IST
देव कश्यप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:16 AM IST
विज्ञापन
up yoddha vs u mumba
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सत्र में शनिवार को यहां खेले गए शुरुआती दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे जिसमें यूपी योद्धा ने यू मुंबा को 28-28 के स्कोर पर रोका तो वहीं बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटंस का मैच 34-34 के स्कोर पर छूटा।
विज्ञापन
मुंबई और यूपी की टीमों के बीच दिन के शुरुआती मुकाबले में दोनों टीमों के रक्षकों ने रेड करने वाले खिलाड़ियों को हावी होने का मौका नहीं दिया। यूपी योद्धा के सुमित ने छह टैकल अंक हासिल कर मुकाबले में अपनी टीम की पकड़ बनाए रखी। प्रदीप नरवाल (यूपी योद्धा) और अभिषेक सिंह (यू मुंबा) जैसे दिग्गज रेडर अपना प्रभाव दिखाने में नाकाम रहे। दोनों रेडर एक समान चार-चार अंक ही जुटा सके। मुंबई की टीम के रेडर वी अजीत ने मैच में सबसे ज्यादा नौ अंक बनाये।
विज्ञापन
यूपी की टीम के लिए रेडर सुरेन्द्र गिल ने आठ अंक बनाए। यू मुंबा ने टीम ने पहले हाफ में 16-13 की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन दूसरे हाफ में यूपी योद्धा ने नौ टैकल अंक सहित कुल 15 अंक हासिल कर मैच को बराबरी पर खत्म किया। इस हाफ में मुंबई की टीम 12 अंक ही जुटा सकी।
विज्ञापन
बेंगलुरु और तेलुगु टाइटंस के मैच में रेडर अंकित बेनीवाल (टाइटंस) ने सबसे ज्यादा 10 अंक बनाए। बेंगलुरु के लिए चंद्रन रंजीत ने नौ जबकि कप्तान पवन सहरावत ने आठ अंक जुटाए। इन टाई मुकाबलों के बाद बेंगलुरु बुल्स के 18, यू मुंबा के 17 जबकि यूपी योद्धा के 13 अंक हो गए हैं। इन तीनों टीमों ने पांच-पांच मैच खेले हैं। तेलुगु टाइटंस के चार मैच में आठ अंक है।