फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro Kabaddi League 2021 list of sold players day 1 for pkl 8th season

Pro Kabaddi League 2021: आठवें सीजन की नीलामी, जानें पहले दिन किन खिलाड़ियों को खरीदा गया

Mon, 30 Aug 2021 01:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 30 Aug 2021 01:13 PM IST
सार

प्रो कबड्डी लीग 2021 आठवें सीजन के लिए नीलामी के पहले दिन चार खिलाड़ियों को खऱीदा गया। पहले दिन ज्यादातर टीमों ने खिलाड़ियों को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं आज सभी टीमों की निगाहें दिग्गज खिलाड़ियों को खरीदने पर होंगी।

विज्ञापन
Pro Kabaddi League 2021 list of sold players day 1 for pkl 8th season
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : social media

विस्तार

प्रो कबड्डी लीग के आगामी सीजन 8 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की जारी है। इसके तहत 29 अगस्त को कुछ खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त की गई। पहले दिन न्यू यंग प्लेयर्स की नीलामी हुई। लेकिन 12 टीमों ने इन खिलाड़ियों को खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऑक्शन के पहले दिन सिर्फ चार खिलाड़ी ही खरीदे गए। 

विज्ञापन


पुनेरी पल्टन ने ऑक्शन के पहले दिन सबसे अधिक दो खिलाड़ी खरीदे। वहीं यूपी योद्धा और तेलुगू टाइटंस ने एक-एक खिलाड़ी पर दांव लगाया। नीलामी के पहले दिन मोहित गोयत, नितिन पंवार और गोविंद सिंह गुर्जर को खरीदा गया। इन सभी खिलाड़ियों को कितने में खऱीदा गया यह स्पष्ट नहीं हुआ। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन की नीलामी में मोहित गोयत और गोविंद गुर्जर को पुनेरी पल्टन ने खऱीदा। वहीं, प्रिंस पर तेलुगू टाइटंस ने दांव लगाया। नितिन पंवार को यूपी योद्धा ने खरीदकर अपने दल में शामिल किया। 
अब सबकी नजरें आज होनी वाली नीलामी पर रहेंगी। दूसरे दिन सबसे पहले विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे ए कैटेगरी के खिलाड़ियों की नीलामी होगी। ए श्रेणी में परदीप नरवाल, राहुल चौधरी, दीपक हूडा, रोहित कुमार और नितिन तोमर जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल होंगे। 


स्मरण रहे आगामी प्रो कबड्डी लीग को देखते हुए सभी 12 टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। कुल मिलाकर सभी 12 टीमों ने 59 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिनमें छह यंग प्लेयर और 31 न्यू यंग प्लेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed