{"_id":"598ca3134f1c1b8c0d8b46e3","slug":"pro-kabaddi-league-2017-tamil-thalivas-beat-bengaluru-bulls-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग 2017: तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को दी 29-24 से मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग 2017: तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को दी 29-24 से मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
तमिल थलाइवाज बनाम बेंगलुरु बुल्स
- फोटो : Prokabaddi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के 22 वें मैच में तमिल थलाइवाज ने आखिरकार जीत का स्वाद चख ही लिया। गुरुवार को नागपुर में खेले गए दूसरे मैच में तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को 29-24 के अंतर से मात दी।
रेड प्वाइंट के मामले में दोनों टीमें तकरीबन बराबरी पर रहीं। तमिल थलाइवाज ने रेड में 16 तो बेंगलुरु बुल्स ने 15 अंक हासिल किए। लेकिन टैकल में थलाइवाज का पलड़ा भारी रहा उन्होंने बुल्स के 6 के मुकाबल 10 टैकल प्वाइंट हासिल किए। दोनों टीमें एक-एक बार ऑल आउट हुईं। और दोनों को ही एक-एक अतिरिक्त अंक भी हासिल हुआ। बेंगलुरु बुल्स के रेडर रोहित कुमार दुर्भाग्यशाली रहे। 11 अंक हासिल करने के बाद भी वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
पहले हाफ की समाप्ति पर थलाइवाज ने 16-9 के साथ 7 अंकों की बढ़त हासिल कर ली थे। पहले 12 मिनट तक दोनों टीमें 6-6 अंक की बराबरी पर थीं। लेकिन इसके बाद थलाइवाज ने धीरे-धीरे बढ़त हासिल करनी शुरू की। दूसरे हाफ के पहले पांच मिनट तो थलाइवाज हावी रही लेकिन इसके बाद बुल्स ने तेजी दिखाते हुए अगले दस मिनट में स्कोर को 24-20 पर पहुंचा दिया। ऐसे में अंतिम समय में पलड़ा बुल्स की ओर झुकता दिख रहा था। 18वें मिनट में स्कोर 26-24 तक पहुंच गया था। लेकिन अंतिम समय में थलाइवाज ने धैर्य रखा और अंतिम 2 मिनट में 5 अंक हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।