फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pro kabaddi league 2017 Match 39: U.P. Yoddha vs Jaipur Pink Panthers

प्रो कबड्डी लीग: रोमांचक मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा को दी मात 

Mon, 21 Aug 2017 02:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 21 Aug 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2017 Match 39: U.P. Yoddha vs Jaipur Pink Panthers
यूपी योद्धा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स - फोटो : Prokabaddi

प्रो कबड्डी लीग के पाचवें सीजन में लखनऊ के बाबू बनारसी दास स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने मेजबान यूपी योद्धा को 24-22 से मात दी। घर में यूपी योद्धा की यह लगतार दूसरी हार है। 

विज्ञापन


पहले हाफ में भी दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर रही। मेजबान टीम पहले हाफ के बाद 11-10 से आगे थी। लेकिन दूसरा हाफ भी पहले हाफ की तरह कड़े मुकाबले वाला रहा। दूसरे हाफ के पहले दस मिनट में दोनों टीमें 15-15 की बराबरी पर थीं लेकिन इसके बाद यूपी ने 19-15 की बढ़त अगले 4 मिनट में बना ली। मैच में एक मिनट शेष रहते दोनों टीमें 21-21 की बराबरी पर थीं। लेकिन अंत में मैच जयपुर के पाले में चला गया और जयपुर ने 22-24 से मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


दोनों टीमों का मैच में अटैक एक बराबर रहा। दोनों टीमों ने रेड में 12-12 अंक बटोरे। वहीं डिफेंस के मामले में भी दोनों टीमों में लगभग बराबरी रही। जयपुर ने टैकल में 8 और यूपी ने 7 अंक बटोरे। जयपुर को दो अंक यूपी को ऑलआउट करने के एवज में हासिल हुए। वहीं यूपी को अतिरिक्त के रूप में 3 तो जयपुर को 2 अंक हासिल रहे। अंत में 2 अंक के अंतर से हार जीत का फैसला हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed