{"_id":"5999f5ba4f1c1b28388b4928","slug":"pro-kabaddi-league-2017-match-38-patna-pirates-vs-puneri-paltan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी: पुनेरी पलटन ने दी पटना पाइरेट्स को मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी: पुनेरी पलटन ने दी पटना पाइरेट्स को मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
पटना पाइरेट्स बनाम पुनेरी पलटन
- फोटो : Prokabaddi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के लखनऊ लेग के दूसरे दिन के पहले मैच में पुनेरी पलटन ने पटना पाउरेट्ट को हाई स्कोरिंग मैच में 47-42 के अंतर से मात दी। ऐसे तो पूरे मैच में पुनेरी पटलट ने अपना दबदबा बनाए रखा लेकिन पटना ने भी मैच में पूरे समय वापसी की कोशिश की लेकिन उसके प्रयास जीत हासिल करने के लिए नाकाफी रहे।
दोनों टीमों ने काफी अटैकिंग खेल दिखाया। पुनेरी पलटन ने रेड में 29 तो पटना ने 31 अंक हासिल किए। लेकिन पुणे ने डिफेंस में पटना के 6 के मुकाबले 12 अंक हासिल किए। दोनों ही टीमें दो-दो बार ऑल आउट हुईं और इसके लिए 4-4 अंक हासिल किए। वहीं पुणे को अतिरिक्त के रूप में 2 तो पटना को 1 अंक हासिल हुए।
पटना पाइरेट्स के प्रदीप नरवाल मैच के हीरो रहे लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 24 रेड में उन्होंने 19 अंक हासिल किए। वहीं पटना के लिए विनोद कुमार ने 3 टैकल प्वाइंट हासिल किए। पुनेरी पलटन के लिए जीत के हीरो राजेश मंडल रहे राजेश ने 14 रेड में 10 प्वाइंट अपनी टीम को दिलवाए। वहीं जैउर रहमान ने टैकल में 6 अंक हासिल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
पहले हाफ की समाप्ति पर पुनेरी पलट ने 25-13 की बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन दूसरे हाफ में पटना ने शानदार वापसी की। दूसके हाफ में पटना ने 29 अंक हासिल किए और पुणे ने 22। लेकिन पहले हाफ की बढ़त पुणे के लिए निर्णायक साबित हुई और मैच उसके नाम हो गया।