{"_id":"5990a36b4f1c1bc2288b48eb","slug":"pro-kabaddi-league-2017-match-27-gujarat-fortunegiants-vs-jaipur-pink-panthers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी: गुजरात ने जयपुर को मात देकर घर पर दर्ज की लगातार तीसरी जीत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी: गुजरात ने जयपुर को मात देकर घर पर दर्ज की लगातार तीसरी जीत
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
गुजरात बनाम जयपुर
- फोटो : Prokabaddi
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के तीसरे लेग के रविवार को अहमदाबाद में मेजबान गुजरात फार्च्यून जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 27-20 से मात देकर घरेलू दर्शकों के सामने लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
रेड प्वाइंट में दोनों टीमें तकरीबन बराबरी पर रहीं। गुजरात ने टैकल में 8 तो जयपुर ने 9 अंक हासिल किए। लेकिन गुजरात टैकल प्वाइंट में बाजी मार ले गई। गुजरात ने टैकल में 13 और जयपुर ने 6 अंक हासिल किए। हार-जीत में रहा सात अंकों का अंतर यहीं पर रहा। गुजरात ने 2 अंक जयपुर को ऑल आउट कर भी बटोरे वहीं गुजरात को अतिरिक्त के रूप में 4 तो जयपुर को पांच अंक हासिल हुए।
विज्ञापन
गुजरात की जीत के हीरो सचिन और अबुजार मिघानी रहे। सचिन ने रेड में 7 तो अबुजार ने 4 टैकल प्वाइंट हासिल किए।
पहले हाफ में मुकाबला बराबरी पर रहा। दोनों टीमों ने धीरे-धीरे अंक बटोरते हुए मुकाबले को पहले हाफ के आखिर में 10-10 की बराबरी पर पहुंचा दिया। लेकिन दूसरे हाफ में गुजरात ने घरेलू दर्शकों के समर्थन का पूरा फायदा उठाते हुए बढ़त हासिल की और उसे अंत तक बरकरार रखा। गुजरात ने जयपुर को अंत तक वापसी का कोई मौका नहीं दिया और अंत में जीत अपने नाम की।
विज्ञापन
इस जीत के साथ पहली बार प्रो कबड्डी में खेल रही गुजरात के 6 मैच में चार जीत के साथ 23 अंक हो गए हैं। और वह अंत तालिका में जोन ए में पहले पायदान पर है। वहीं जयपुर तीन मैच में एक जीत के साथ छठे स्थान पर है।