फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro Kabaddi League 2017: Haryana Steelers vs Tamil Thalaivas match ends with Draw

हरियाणा स्टीलर्स और तमिल थलाइवाज के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त 

Wed, 16 Aug 2017 10:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 16 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Pro Kabaddi League 2017: Haryana Steelers vs Tamil Thalaivas match ends with Draw
तमिल थलाइवाज बनाम हरियाणा स्टीलर्स - फोटो : Prokabaddi
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में खेले जा रहे प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के तीसरे लेग में हरियाणा स्टीलर्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया मैच 25-25 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पहले हाफ में हरियाणा ने 3 अंकों की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन दूसरे हाफ में अपनी बढ़त का बरकरार नहीं रख सके और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


पहले हाफ में के पहले पांच मिनट में दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर थीं। लेकिन इसके बाद हरियाणा ने धीरे-धीरे एक एक अंक की बढ़त हासिल करनी शुरू की और पहले हाफ के अंत में 13-10 से आगे हो गई। दूसरे हाफ में थलाइवाज ने शानदार खेल दिखाया और तीसरे मिनट में ही 14-14 से बराबरी कर ली। सातवें मिनट में थलाइवाज ने पांसा पलटते हुए 16-19 के साथ बढ़त हासिल कर ली लेकिन 9वें मिनट तक ये बढ़च 16-20 की हो गई। इसके बाद हरियाणा ने दमदार वापसी करते हुए इस बढ़त को कम किया और मैच में चार मिनट शेष रहते 22-22 अंक के साथ दोनों टीमें बराबरी पर आ गईं। अंतिम दो मिनट में दोनों टीमें 25-25 की बराबरी पर थी ऐसे में कोई भी टीम विजयी अंक नहीं बटोर पाई और मैच बराबरी के साथ समाप्त हो गया। 
विज्ञापन


स्टीलर्स के लिए सबसे सफल रेडर सुरजीत सिंह रहे। सुरजीत ने 4 रेड प्वाइंट हासिल किए। वहीं सबसे सफल डिफेंडर सुरेंदर नाडा रहे उन्होंने 7 टैकल प्वाइंट अर्जित किए। वहीं दूसरी तरफ थलाइवाज के लिए के प्रपंजन ने 7 रेड और अमित हूडा ने 6 टैक्ल प्वाइंट हासिल कर सबसे सफल रेडर और डिफेंडर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबर ही रहा। दोनों टीमों ने रेड में 12-12 और टैकल में 10-10 अंक हासिल किए। हरियाणा को एक बार ऑल आउट कर थलाइवाज ने 2 अंक हासिल किया लेकिन स्टीलर्स ने इसकी भरपाई 1 के मुकाबले 3 अतिरिक्त अंक हासिल करके कर ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed