{"_id":"5fc22d858ebc3e9bef3805b0","slug":"pro-kabaddi-eighth-edition-postponed-due-to-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"PKL 2020: कोरोना वायरस के चलते प्रो कबड्डी लीग का आठवां संस्करण स्थगित","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PKL 2020: कोरोना वायरस के चलते प्रो कबड्डी लीग का आठवां संस्करण स्थगित
Sat, 28 Nov 2020 04:29 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 28 Nov 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन कोरोना वायरस महामारी की वजह से शनिवार को स्थगित कर दिया गया। हर बार यह टूर्नामेंट अपने तय विंडो जुलाई-सितंबर के बीच में ही होता आया है। पीकेएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई, 'मौजूदा हालातों और स्वास्थ्य गाइडलाइंस के मद्देनजर प्रो कबड्डी लीग के आठवें चरण को स्थगित किया जाता है। हम नए साल ज्यादा सुरक्षा इंतजामों के साथ लौटेंगे।'
विज्ञापन
— ProKabaddi (@ProKabaddi) November 28, 2020
विज्ञापन
भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान और लीग में पिंक पैंथर्स के अगुवा दीपक निवास हूडा ने फैसला का स्वागत किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'खिलाड़ियों के लिहाज से यह सराहनीय कदम है। उम्मीद करता हूं कि फैंस इसे समझेंगे और हमें इसी तरह प्यार देते रहेंगे।'
विज्ञापन
— ProKabaddi (@ProKabaddi) November 28, 2020
पुणेरी पल्टन के कोच और पूर्व भारतीय कप्तान अनुप कुमार ने भी इस निर्णय का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा, 'इन विपरित हालातों में यह फैसला सराहनीय है।'
— ProKabaddi (@ProKabaddi) November 28, 2020
बताते चलें कि लीग का सातवां संस्करण अक्टूबर 2019 में संपन्न हुआ था। जहां बंगाल वॉरियर ने दबंग दिल्ली को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। जयपुर पिंक पैंथर, यू मुंबा, पटना पायरेट्स, बेंगलुरु बुल्स के बाद चैंपियन बनने वाली बंगाल पांचवीं नई टीम थी।