फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pro kabaddi 2019: u mumba vs patna pirates and Jaipur Pink Panthers vs Gujarat Fortunegiants report

प्रो कबड्डी 2019: यू मुंबा ने रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स को हराया

Fri, 16 Aug 2019 10:55 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 16 Aug 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi 2019: u mumba vs patna pirates and Jaipur Pink Panthers vs Gujarat Fortunegiants report
प्रो कबड्डी 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित बलियान के आखिरी मिनट में किए गए सुपर रेड के दम पर यू मुंबा ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र के महत्वपूर्ण मुकाबले में तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 34-30 से हराया। 

विज्ञापन


दोनों पूर्व चैंपियनों ने अपने पिछले सात मैचों में जीत की तुलना में अधिक हार का सामना किया है लेकिन यू मुंबा को शानदार रणनीति का फायदा मिला और वे पटना को शिकस्त देने में कामयाब रहे। बलियान मैच के सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने रेड से नौ अंक जुटाए। 
विज्ञापन


बलियान को अतुल एमएस का अच्छा साथ मिला जिन्होंने आठ अंक बनाये। पटना के स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल और मोहम्मद इस्माइल ने छह-छह अंक बनाये लेकिन ये टीम के लिए काफी साबित नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यू मुंबा की टीम पहले हाफ में 22-9 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन पटना ने दूसरे हाफ में पलटवार किया। पटना पाइरेट्स 39वें मिनट में टीम यू मुंबा से एक अंक (31-30) पीछे थी। इसके बाद बलियान के सुपर रेड ने मुंबई की टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

वही, दूसरे मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने गुजरात फॉर्चुन जायंट्स को 22-19 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed