{"_id":"5d8e44568ebc3e0167561735","slug":"pro-kabaddi-2019-telugu-titans-vs-jaipur-pink-panthers-and-bengaluru-bulls-vs-u-mumba","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2019: पिंक पैंथर्स की करारी हार, बुल्स ने करीबी मुकाबले में मुंबा को पटका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2019: पिंक पैंथर्स की करारी हार, बुल्स ने करीबी मुकाबले में मुंबा को पटका
Fri, 27 Sep 2019 10:48 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवन सहरावत के सुपर टेन के बलबूते बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग के करीबी मुकाबले में शुक्रवार को यू मुंबा को 35-33 से हरा दिया। सहरावत के 11 अंक से बेंगलुरु बुल्स की टीम इस जीत के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की अच्छी संभावना है।
विज्ञापन
बेंगलुरु के नाम 19 मैच में 58 अंक है जबकि यु मुंबा 18 मैचों में 54 अंक के साथ पांचवें पायदान पर है। यू मुंबा के लिए अभिषेक सिंह ने 10 और अतुल एमएस ने नौ अंक जुटाए जिससे टीम के पास भी मैच में वापसी करने कर मौका था लेकिन वे दो अंक से पीछे रह गए।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य मुकाबले में तालिका में 11वें पायदान पर काबिज तेलुगु टाइटन्स ने प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में शुक्रवार को यहां जयपुर पिंक पैथर्स को 51-31 के बड़े अंतर से हराया। तेलुगुटाइटन्स के लिए सिद्धार्थ देसाई ने 22 और रजनीश ने 11 अंक जुटा को टीम को बड़ी जीत दिलायी।
विज्ञापन
जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए दीपक हुड्डा ने 12 अंक जुटाए लेकिन उन्हें दूसरे खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला। तेलुगु टाइटन्स को पांच मैचों के बाद जीत नसीब हुई है जिसके नाम 18 मैचों में 39 अंक है। जयपुर की टीम के 20 मैचों में 52 अंक के साथ तालिका में सातवें पायदान पर है।