{"_id":"5d7695d78ebc3e017768a35c","slug":"pro-kabaddi-2019-patna-pirates-vs-tamil-thalaivas-and-u-p-yoddha-vs-gujarat-fortunegiants-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2019: यूपी योद्धा ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, पटना से हारे तमिल थलाइवाज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2019: यूपी योद्धा ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, पटना से हारे तमिल थलाइवाज
Tue, 10 Sep 2019 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 10 Sep 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी योद्धा ने पेशेवर प्रो कबड्डी लीग (PKL) में सोमवार को यहां पिछले सत्र के उपविजेता गुजरात फार्च्यूनजाइंट्स को 33-26 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने प्रदीप नारवाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत तमिल थलाइवाज को 51-25 से हराकर लगातार अपने 6 हार के क्रम को आज तोड़ा दिया।
विज्ञापन
यूपी योद्धा और गुजरात फार्च्यूनजाइंट्स के मुकाबले में यूपी टीम ने नितीश कुमार (4 टेकल अंक) और सुमित (5 टेकल अंक) की डिफेंस जोड़ी और श्रीकांत जाधव और सुरिंदर गिल (दोनों 6 रेड अंक) की रेडिंग जोड़ी ने गुजरात की टीम को पूरे मैच के दौरान परेशानी में रखा। इस नतीजे से यूपी योद्धा की टीम 14 मैचों में 42 अंकों के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
एक अन्य मुकाबले में तमिल थलाइवाज को हार का मुंह देखना पड़ा। पटना पाइरेट्स के प्रदीप नारवाल इस मैच के दौरान 1000 रेड अंक के आंकड़े को पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
पाइरेट्स की मौजूदा सत्र में 12 मैचों में यह चौथी जीत है। इस जीत के बावजूद पटना की टीम 25 अंक के साथ अंतिम स्थान पर है। थलाइवाज की टीम के उससे 2 अंक अधिक हैं।