{"_id":"5d9a29418ebc3e0167561f02","slug":"pro-kabaddi-2019-patna-pirates-vs-bengal-warriors-and-up-yoddha-beat-puneri-paltan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2019: प्रदीप नरवाल ने दिलाई पटना को जीत, यूपी योद्धा से हारे पुणेरी पलटन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2019: प्रदीप नरवाल ने दिलाई पटना को जीत, यूपी योद्धा से हारे पुणेरी पलटन
Sun, 06 Oct 2019 11:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदीप नरवाल (36 अंक) के प्रदर्शन से पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग में बंगाल वॉरियर्स को 69-41 से हरा दिया। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में प्रदीप ने रविवार को सीजन में अपने 300 अंकों का आंकड़ा भी पार कर लिया। इसके साथ ही पटना ने किसी मैच में सर्वाधिक अंक के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच कुल 110 अंक बने जोकि प्रो कबड्डी लीग का एक नया रिकॉर्ड है। बंगाल ने राकेश नरवाल और मोहम्मद टागी की मदद से अच्छी शुरुआत की थी। दसवें मिनट में पाइरेट्स के दो खिलाड़ी ही मेट पर थे। उसके बाद तीन बार की चैंपियन ने अच्छा खेल दिखाते हुए जोरदार वापसी की। हाफ टाइम से छह मिनट पहले प्रदीप नरवाल ने छह अंक की रेड लगाई। उसके बाद ऑलआउट कर नौ अंकों की बढ़त बना ली। मध्यांतर के समय पटना 27-17 से आगे थी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मुकाबले में यूपी योद्धा ने पुणेरी पलटन को 43-39 से मात दी।