{"_id":"5d331cd08ebc3e6d1b73ef28","slug":"pro-kabaddi-2019-live-scores-and-updates-of-telugu-titans-vs-u-mumba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro Kabaddi 2019: यू मुंबा ने जीता उद्धाटन मैच, नहीं चले तेलुगु टाइटंस के सिद्धार्थ देसाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Pro Kabaddi 2019: यू मुंबा ने जीता उद्धाटन मैच, नहीं चले तेलुगु टाइटंस के सिद्धार्थ देसाई
Sat, 20 Jul 2019 08:54 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 20 Jul 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रो कबड्डी लीग सीजन-7 के पहले मुकाबले में यू मुंबा ने तेलुगू टाइटंस को 31-25 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। अन्य मुकाबले में गत विजेता बंगलूरू बुल्स ने तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेटस को 34-32 से हराया। हालांकि मध्यांतर के समय पटना 17-13 से बढ़त पर थी। दूसरे हाफ में बंगलूरू ने ऑलराउंड खेल दिखाया।
विज्ञापन
गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में मुकाबले के पहले 4 मिनट कड़ी टक्कर हुई पर उसके बाद मुंबई का पलड़ा भारी रहा। टाइटंस की टीम 13वें मिनट में ऑलआउट हो गई। पहले हाफ में मुंबई आठ अंकों की बढ़त पर थी। दूसरे हाफ में टाइटंस फिर ऑलआउट हो गई। मुंबा के लिए अभिषेक सिंह ने दस अंक लिए जबकि तेलुगू के लिए रजनीश ने आठ अंक बटोरे।
विज्ञापन