{"_id":"5d9b82588ebc3e012d680af4","slug":"pro-kabaddi-2019-gujarat-fortunegiants-vs-telugu-titans-and-tamil-thalaivas-vs-jaipur-pink-panthers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2019: गुजरात ने दर्ज की शानदार जीत, पटना ने हारे पिकं पैंथर्स","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2019: गुजरात ने दर्ज की शानदार जीत, पटना ने हारे पिकं पैंथर्स
Mon, 07 Oct 2019 11:52 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात फोर्च्यूनजाइंट्स ने सोमवार को प्रो कबड्डी लीग के सातवें सत्र के मैच में तेलुगू टाइटन्स को 48-38 से शिकस्त दी। गुजरात की टीम के लिये सोनू ने 17 रेड अंक (पीकेएल इतिहास में गुजरात का सर्वश्रेष्ठ रेड प्रदर्शन) हासिल किए जिससे छठे सत्र की उप विजेता टीम ने अपना अभियान सकारात्मक तरीके से समाप्त किया।
विज्ञापन
हालांकि दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। लेकिन दोनों टीमों ने बेहतरीन जज्बा दिखाया और तेलुगू टाइटन्स ने पहले हाफ तक 21-13 से बढ़त बनायी हुई थी। लेकिन सोनू के प्रदर्शन से गुजरात ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने जयपुर पिंक पैंथर्स को करीबी मुकाबले में 35-33 से हराया।