{"_id":"5c0da537bdec224160711f4c","slug":"pro-kabaddi-2018-telugu-titans-beat-haryana-steelers-35-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग 2018: आखिरी मिनटों में जीता तेलुगु टाइटंस, हरियाणा स्टीलर्स को 35-31 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग 2018: आखिरी मिनटों में जीता तेलुगु टाइटंस, हरियाणा स्टीलर्स को 35-31 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने हरियाणा स्टीलर्स को 35-31 से हराया। आखिरी दो मिनटों में पलटे इस खेल ने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी।
विज्ञापन
तेलुगू की 16 मैचों में यह सातवीं जीत है और वह 44 प्वाइंट्स के साथ ग्रुप-बी में तीसरे नंबर पहुंच गया है। वहीं हरियाणा को 19 मैचों में 12वीं हार का सामना करना पड़ा। टीम 39 प्वाइंट्स के साथ ग्रुप-ए में पांचवें नंबर है।
विज्ञापन
केरल के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच के पहले हाफ में तेलुगु सात प्वाइंट्स से आगे थी और उसका स्कोर 20-13 था, लेकिन, हरियाणा ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की और मुकाबला समाप्त होने से दो मिनट पहले तक वह 30-30 की बराबरी पर था। फिर इसके बाद तेलुगू ने लगातार प्वाइंट लेकर मैच अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन
तेलुगु के लिए राहुल चौधरी ने 12, निलेश सालुंके ने सात और विशाल भारद्वाज ने छह प्वाइंट लिए. विजेता टीम ने रेड से 18, टैकल से 15 और आलआउट से दो प्वाइंट अपने नाम किया। हरियाणा के लिए कप्तान मोनू गोयत ने 12 और विकास कंडोला ने सात प्वाइंट अपने नाम किए।