फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro Kabaddi 2018: Gujarat fortunegiants beats Patna Pirates and Dabang Delhi beat Telugu Titans

PKL 2018: गुजरात फॉर्च्यूनजाइंटस ने पटना को तो दिल्ली ने तेलुगु टाइंटस को हराया

Wed, 05 Dec 2018 03:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
Pro Kabaddi 2018: Gujarat fortunegiants beats Patna  Pirates and Dabang Delhi beat Telugu Titans

गुजरात फॉर्च्यूनजाइंटस ने प्रो कबड्डी सीजन-6 में पटना पाइरेट्स को 45-27 से हराया और प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई। प्रवेश ने शानदार रक्षण का प्रदर्शन करते हुए आठ टैकल प्वाइंट बनाए।

विज्ञापन


सचिन और प्रपंजन ने रेड से नौ-नौ अंक बनाए। प्रदीप नरवाल बिल्कुल बेसअर दिखाई दिए। उन्होंने सिर्फ एक टैकल प्वाइंट बनाया और जिसका प्रभाव पटना के नतीजे पर पड़ा। पांच मिनट के बाद गुजरात 7-2 से बढ़त पर थी।
विज्ञापन


सुपर टैकल की मदद से पटना ने स्कोर 4-7 किया। अगले मिनट में फॉर्च्यूनजाइंटस ने ऑल आउट कर दिया और आठ अंकों की बढ़त बना ली। प्रदीप को अपना खाता खोलने में दस मिनट लगे। पहले हाफ में गुजरात 20-12 से आगे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेइसवें मिनट में गुजरात ने फिर ऑलआउट कर बढ़त 26-13 कर ली। पटना को गुजरात के मजबूत रक्षण को तोड़ने में मुश्किलें आईं। गुजरात ने अंतिम पांच मिनट में भी ऑलआउट किया।

दिल्ली दबंग ने तेलुगु टाइटंस को पटका

मंगलवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में दबंग दिल्ली ने तेलुगु टाइंटस को 34-29 से मात दी। अपने घरेलू मैदान पर खेल रही मेजबान दिल्ली ने पहली बार तेलुगू टाइंटस को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed