फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Prize money: Cricket makes progress towards gender parity

भेदभाव मिटाने की कोशिश: दुनिया में 48 में से 37 खेलों में पुरुष-महिला खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि समान

Wed, 10 Mar 2021 05:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Mar 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Prize money: Cricket makes progress towards gender parity
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से हाल ही में हम सबने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया है। हमारे समाज में जितना योगदान पुरुषों का है उतना ही महिलाओं का भी है लेकिन कई बार उन्हें बराबरी का हक नहीं मिल पाता है।मगर खेल जगत ने इस खाई को भरने की पूरजोर कोशिश की है और काफी हद तक सफल भी हुई है। बीबीसी की ताजा स्टडी से पता चलता है कि 48 में से 37 खेलों में अब महिला खिलाड़ियों को पुरुष खिलाड़ियों जितनी ही पुरस्कार राशि मिलने लगी है। यानी 90 फीसदी खेलों के बड़े मुकाबलों में समान राशि दी जाने लगी है। 

विज्ञापन


सबसे बड़ा बदलाव क्रिकेट में
अगर बात करें तो सबसे बड़ा बदलाव क्रिकेट में दिखाई दिया है। 2021 में होने जा रहे 'द 100' टूर्नामेंट में पुरुष-महिलाओं के लिए समान पुरस्कार राशि (1.52 करोड़) रखी गई है। बिग बैश लीग (बीबीएल) में तो 2017-18 में ही यह कर दिया गया था। 2020 के टी-20 महिला विश्व कप में 7.29 करोड़ रुपए दिए, इतने ही पैसे पुरुषों को 2021 के टूर्नामेंट में जीतने पर मिलेंगे। 
विज्ञापन


खेलों में भेदभाव मिटाने की शुरुआत 60 के दशक से ही शुरू
इसी तरह 2022 के महिला विश्व कप के लिए 25.53 करोड़ राशि तय है। 2017 में कुल तय राशि 14.59 करोड़ में से इंग्लैंड की महिला टीम ने 4.81 करोड़ रुपए जीते थे। जबकि पुरुष टीम ने 2019 में कुल फंड 72.93 करोड़ रुपए में से 29.17 करोड़ रुपए जीते थे। हालांकि खेलों में भेदभाव मिटाने की शुरुआत 60 के दशक में ही हो गई थी। तब से अब तक बदलाव जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 खेलों की पिछले दो बड़े इवेंट्स में पुरस्कार राशि

 
इवेंट पुरुष (2020) महिला (2020) पुरुष (2019) महिला (2019)
क्रिकेट 91 लाख समान 1.45 करोड़ समान
टेनिस 15 करोड़ समान 23 करोड़ समान
बैडमिंटन 87 लाख समान समान समान
एथलेटिक्स 19 लाख समान 8 लाख समान
साइकिलिंग 7 लाख समान 5 लाख समान
डाइविंग 22 लाख समान समान समान
हैंडबॉल 7.25 लाख समान समान समान
जूडो 19 लाख समान समान समान
वॉलीबॉल 10.09 करोड़ समान 29 लाख समान
रेसलिंग 7.5 लाख समान 2.2 लाख समान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed