एनबीए: प्रिंसपाल सिंह ने हासिल की खास उपलब्धि, विजेता टीम का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय
20 वर्षीय प्रिंसपाल एनबीए में किसी भी स्तर पर चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय हैं।
विस्तार
बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रिंसपाल सिंह ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। वह एनबीए खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनकी टीम सैक्रामेंटो किंग्स ने 2021 एनबीए समर लीग का खिताब अपने नाम किया। 20 वर्षीय प्रिंसपाल एनबीए में किसी भी स्तर पर चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय हैं। किंग्स ने मंगलवार को खिताबी मुकाबले में बोस्टन सेल्टिक्स के खिलाफ 100-67 से जीत दर्ज की। एनबीए अकादमी के भारतीय खिलाड़ी प्रिंसपाल फाइनल में मैच के अंतिम 4:08 मिनट खेले। प्रिंसपाल ने किंग्स के फाइनल बकेट में बास्केटबॉल डालकर दो अंक जुटाए, जिससे टीम के 100 अंक हो गए। इस खिलाड़ी ने एक हफ्ते पहले चैंपियनशिप का मैच खेलकर समर लीग में पदार्पण किया था। वह उस मैच में वाशिंगटन विजर्ड्स के खिलाफ किंग्स की जीत के दौरान 1:22 मिनट खेले थे।
Congratulations to @SacramentoKings & Princepal Singh for winning the 2021 MGM Resorts #NBASummer League 🏆 pic.twitter.com/BX93uC84Of
— NBAIndia (@NBAIndia) August 18, 2021विज्ञापन