फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2020 Prime Minister Narendra Modi is Talking To Indian Athletes Today

टोक्यो ओलंपिक: मैरी कॉम से पीएम मोदी ने पूछा- आपका पसंदीदा खिलाड़ी कौन, सिंधु से बोले- साथ आइसक्रीम खाएंगे

Tue, 13 Jul 2021 06:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 13 Jul 2021 06:03 PM IST
सार

पीएम मोदी ने मंगलवार को ओलंपिक जाने वाले 15 खिलाड़ियों से बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी निर्भीक होकर खेलें, पूरा भारत उनके साथ है।

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2020 Prime Minister Narendra Modi is Talking To Indian Athletes Today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिलाड़ियों से बातचीत - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओलंपिक जाने वाले 15 खिलाड़ियों से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी जापान में जमकर खेलें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं है। पीएम जिन खिलाड़ियों से बात की, उनमें एमसी मैरीकॉम (मुक्केबाजी), सानिया मिर्जा (टेनिस), तीरंदाज दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव के अलावा भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शामिल जैसे नाम शामिल थे। इनके अलावा दुती चंद (एथलेटिक्स), आशीष कुमार (कुश्ती), पीवी सिंधु (बैडमिंटन), एलावेनिल वलारिवन (शूटर), सौरभ चौधरी (शूटर), शरथ कमल (टेबल टेनिस), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगट (कुश्ती), साजन प्रकाश (तैराकी) और मनप्रीत सिंह (हॉकी) शामिल थे। बातचीत के दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे।

विज्ञापन


मैरी कॉम से पीएम मोदी ने पूछा- आपका पंसदीदी खिलाड़ी कौन
पीएम मोदी ने छह बार की विश्व चैंपियन एससी मैरीकॉम से बातचीत करते हुए पूछा कि आपका पसंदीदी खिलाड़ी कौन है? इस पर 'सुपरमॉम' ने कहा कि बॉक्सिंग में मेरे फेवरेट खिलाड़ी हैं मोहम्मद अली हैं। वो मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु से बोले- साथ आइसक्रीम खाएंगे
वहीं, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें टोक्यो ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुना है कि अभ्यास के दौरान आपके माता पिता आपको आइसक्रीम खाने से रोका करते थे। पीएम ने कहा कि टोक्यो में आपकी सफलता के बाद मैं भी आपके साथ में आइसक्रीम खाऊंगा।

निर्भीक होकर खेलें खिलाड़ी, पूरा भारत खिलाड़ियों के साथ
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कहा कि वे निर्भीक होकर खेलें। पूरा भारत खिलाड़ियों के साथ है। सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। बता दें कि 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हो रही है। 
मनप्रीत और मैरी कॉम भारतीय ध्वजवाहक
दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। दोनों खिलाड़ी 23 जुलाई को होने वाले टोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। वहीं, बजरंग पूनिया 8 अगस्त को समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक की भूमिका निभाएंगे।


भारत 119 खिलाड़ियों सहित 228 सदस्यीय दल भेजेगा
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने मंगलवार को कहा कि भारत 119 खिलाड़ियों सहित टोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा। 17 जुलाई को भारतीय एथलीटों का पहला जत्था टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए रवाना होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed