फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Prime Minister Narendra Modi is eating only one time now a days he himself told why he is doing this

मुलाकात: पीएम नरेंद्र मोदी आजकल एक वक्त ही करते हैं भोजन, खुद बताई वजह

Thu, 19 Aug 2021 01:47 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 19 Aug 2021 01:47 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कल सिर्फ एक बार खाना खा रहे हैं। इन दिनों वह ऐसा क्यों कर रहे हैं जिसका खुलासा उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुके भारतीय एथलीटों से मुलाकात के दौरान किया। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi is eating only one time now a days he himself told why he is doing this
भारतीय एथलीटों से मुलाकात के दौरान नीरज चोपड़ा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

शायद आपको इस बात की जानकारी बहुत कम होगी कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिर्फ एक बार ही भोजन कर रहे हैं। यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा कि आखिर ऐसी कौन सी वजह है जिसके चलते पीएम मोदी एक बार ही खाना खा रहे हैं। इसका खुलासा खुद प्रधानमंत्री ने किया है। उन्होंने खुद बताया कि किस वजह के चलते वह आजकल एक बार भोजन कर रहे हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, आजकल चातुर्मास चल रहा है। इस पर्व को मुख्य रूप से जैन धर्म के लोग मनाते हैं। लेकिन हिंदू धर्म के लोग भी इस दौरान पूजा-अर्चना और धार्मिक कर्मकांड करते हैं। चातुर्मास के दौरान कई चीजों को खाने की मनाही होती है। इस दौरान दही, हरी पत्तेदार सब्जी खाने से परहेज किया जाता है। इसके अलावा मौसम अनुकूल न होने की वजह से ज्यादातर लोग एक ही बार भोजन करते हैं। पीएम मोदी भी उन लोगों में शामिल हैं जो चातुर्मास के समय सिर्फ एक बार खाना खाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुके भारतीय एथलीटों से अपने आवास पर मुलाकात की। वहां उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को उनका पसंदीदा चूरमा और पीवी सिंधु को आइस्क्रीम खिलाई। जब नीरज को चूरमा दिया गया तो पीएम मोदी ने कहा कि एक बार मेरे साथ भी खाना होगा। इस पर नीरज ने प्रधानमंत्री से कहा आप भी लीजिए। तब पीएम ने कहा कि आजकल चातुर्मास चल रहा है और इन दिनों में मैं एक ही बार भोजन करता हूं।  

विज्ञापन

भारतीय एथलीटों से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि एक बार अटल जी कहीं पर खाना खाने गए, वहां उन्हें गुलाब जामुन दिया गया, अटली जी जब भोजन करने के बाद बाहर निकले तो उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में गुलाब जामुन पसंद होने की बात कह दी। इसके बाद जहां कहीं अटलजी जाते उन्हें भोजन के बाद गुलाब जामुन ही खाने को दिया जाने लगा। इससे अटलजी काफी परेशान हुए और उन्होंने कहा कि एक आदेश जारी करवाओ कि मुझे मीठे में कुछ और भी खिलाया करें। पीएम मोदी द्वारा बताए गए इस किस्से को सुनकर वहां पर मौजूद सभी खिलाड़ी हंसने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed