फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Prime minister Narendra Modi inaugurates Khelo India Winter Games says will make Jammu and Kashmir winter sports hub

जम्मू-कश्मीर को शीत खेलों का गढ़ बनाना चाहते हैं पीएम मोदी, खेलो इंडिया कार्यक्रम का उद्घाटन

Fri, 26 Feb 2021 12:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 26 Feb 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
Prime minister Narendra Modi inaugurates Khelo India Winter Games says will make Jammu and Kashmir winter sports hub
खेलो इंडिया विंटर गेम्स का उद्घाटन करते पीएम मोदी - फोटो : ट्विटर @BJP4India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुलमर्ग में दूसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का उद्घाटन करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को शीत खेलों का गढ बनाने की दिशा में यह अहम कदम है। दो मार्च को खत्म हो रहे इन खेलों में 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन खेलों में अल्पाइन स्कीइंग, नोर्डिक स्की, स्नोबोर्डिंग, स्की पर्वतारोहण, आइस हॉकी और आइस स्केटिंग शामिल है ।

विज्ञापन


विज्ञापन


मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा, ‘यह अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में भारत की उपस्थिति दर्ज कराने और जम्मू कश्मीर को शीत खेलों का गढ बनाने की दिशा में एक कदम है। ये खेल एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे। मुझे बताया गया है कि इस बार प्रतियोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है। यह शीतकालीन खेलों के प्रति लोगों के बढते रूझान का संकेत है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खेलों का आयोजन केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर खेल परिषद तथा जम्मू और कश्मीर शीतकालीन खेल एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed