फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   President Cup Boxing: Indian Gaurav Bidhuri enters semi final

प्रेसिडेंट कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचे मुक्केबाज गौरव बिधुड़ी

Thu, 25 Jul 2019 05:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Jul 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
President Cup Boxing: Indian Gaurav Bidhuri enters semi final
गौरव बिधुड़ी - फोटो : पीटीआई

विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी गौरव बिधुड़ी (56 किग्रा) ने क्वार्टरफाइनल में आसान जीत से फिलीपींस के लाबुआन बाजो में चल रहे प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में पदक पक्का किया। हैम्बर्ग में 2017 में हुई विश्व प्रतियोगिता में भारत के एकमात्र पदकधारी बिधुड़ी ने बुधवार की शाम को अफगानिस्तान के वारिस करीमी को हराकर अंतिम चार चरण में जगह सुनिश्चित की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी बिधुड़ी का सामना अब स्थानीय प्रबल दावेदार जुनमिलार्डो ओगायरे से होगा जिन्होंने कोरिया के किम हाएजिन को हराया। दिल्ली के इस मुक्केबाज को सितंबर में रूस में होने वाली आगामी विश्व चैम्पियनशिप के लिये हाल में चुनी गई भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन


भारतीय स्टार एमसी मैरीकॉम भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं और वह शुरुआती राउंड में बाई मिलने से 51 किग्रा के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इससे पहले इंडिया ओपन की स्वर्ण पदकधारी जामुरा बोरो (54 किग्रा) ने महिला वर्ग के सेमीफाइनल में जबकि मोनिका ने फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed