फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Premier League Manchester United appoint Ajax boss Erik ten Hag new manager of club

Manchester United: मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैंस को आखिरकार मिली एक खुशखबरी, नीदरलैंड के एरिक टेन हग बने नए मैनेजर

Thu, 21 Apr 2022 05:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 21 Apr 2022 05:23 PM IST
सार

एरिक टेन हग दिसंबर 2017 में अजाक्स के मुख्य कोच बने थे। उन्होंने 2018-19 और 2020-21 में टीम को फुटबॉल लीग इरेडिवीस में चैंपियन बनाया था। हग के रहते हुए 2018-19 में टीम चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

विज्ञापन
Premier League Manchester United appoint Ajax boss Erik ten Hag new manager of club
एरिक टेन हग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल के खिलाफ मिली 0-4 की करारी हार के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैंस का दिल पूरी तरह टूट चुका है। क्लब ने निराशा के इस दौर में उन्हें एक खुशखबरी दी है। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने नीदरलैंड के एरिक टेन हग को नया मैनेजर बनाया है। नीदरलैंड के शीर्ष क्लब अजाक्य के मौजूदा मैनेजर एरिक टेन हग को नए कोचों में सबसे ज्यादा चर्चा मिली है।
विज्ञापन


एरिक टेन हग दिसंबर 2017 में अजाक्स के मुख्य कोच बने थे। उन्होंने 2018-19 और 2020-21 में टीम को फुटबॉल लीग इरेडिवीस में चैंपियन बनाया था। हग के रहते हुए 2018-19 में टीम चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंची थी। तब टॉटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ आखिरी मिनट में मिली हार के कारण टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। अजाक्स की टीम इरेडिवीस में फिलहाल पहले स्थान पर है। वह दूसरे स्थान पर काबिज पीएसवी की टीम से चार अंक आगे है। लीग में उसके पांच मैच अभी बाकी हैं। टीम एक बार फिर चैंपियन बन सकती है।
विज्ञापन


52 साल के एरिक टेन हग अंतरिम कोच राल्फ रंगनिक की जगह लेंगे। एरिक को तीन साल का अनुबंध मिला है। अनुबंध के मुताबिक, जून 2025 के बाद उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। राल्फ रंगनिक को पूर्व मैनेजर ओले गुन्नार सोल्सार की जगह पिछले साल नवंबर में अंतरिम कोच बनाया गया था। रंगनिक अब मैनचेस्टर यूनाइडेट में कंसल्टेंट की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manchester United (@manchesterunited)



सर एलेक्स फर्ग्यूसन के 2013 में रिटायर होने बाद अब तक मैनचेस्टर यूनाइटेड के चार पूर्णकालिक मैनेजर बन चुके हैं। 2013 के बाद से टेन हग पांचवें पूर्णकालिक मैनेजर होंगे। फर्ग्यूसन के बाद डेविड मोयेस, लुईस वान जाल, जोस मोरिन्हो और ओले गुन्नार सोल्सार को मैनेजर बनाया गया था।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ जुड़ने के बाद टेन हग ने कहा, "मैनचेस्टर यूनाइटेड का मैनेजर नियुक्त होना एक बड़े सम्मान की बात है और मैं आगे की चुनौती को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैं इस महान क्लब के इतिहास और प्रशंसकों के जुनून को जानता हूं और मैं पूरी तरह से एक टीम विकसित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं जो उन्हें वह सफलता देने में सक्षम हो जिसके वे हकदार हैं।" यूनाइटेड प्रीमियर लीग में छठे स्थान पर है। इस सीजन में उसके पांच मैच बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed