{"_id":"67c160452966da8f0a0264b1","slug":"prague-masters-2025-praggnanandhaa-again-played-draw-arvind-defeated-kemar-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prague Masters 2025: प्रज्ञानंद ने फिर से बाजी ड्रॉ खेली, अरविंद ने कीमर को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Prague Masters 2025: प्रज्ञानंद ने फिर से बाजी ड्रॉ खेली, अरविंद ने कीमर को हराया
Fri, 28 Feb 2025 12:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, प्राग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, प्राग
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:35 PM IST
सार
अरविंद दस खिलाड़ियों के बीच राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जीत हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
आर प्रज्ञानंद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने यहां प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में तुर्की के गुरेल एडिज़ के खिलाफ अपनी बाजी ड्रॉ खेल कर लगातार दूसरे मैच में अंक बांटे जबकि अरविंद चिदंबरम ने काले मोहरों से खेलते हुए जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया। पहले दौर में चैक गणराज्य के ग्रैंडमास्टर गुयेन थाई दाई वान के खिलाफ अंक बांटने वाले अरविंद ने काले मोहरों के साथ अपनी पहली जीत हासिल की।
अरविंद दस खिलाड़ियों के बीच राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जीत हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। दूसरे दौर के अन्य मुकाबलों में दाई वान ने अमेरिका के सैम शैंकलैंड के साथ, शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के वेई यी ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ और वियतनाम के क्वांग लीम ले ने चेक गणराज्य के नवारा डेविड के साथ अंक बांटे।
अब जबकि टूर्नामेंट में सात दौर की बाजी खेली जाने बाकी हैं तब भारतीय खिलाड़ी अरविंद ने 1.5 अंक लेकर शैंकलैंड के साथ संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है। उनके बाद गिरि, लीम, दाई वान, डेविड, कीमर और प्रज्ञानानंद का नंबर आता है। एडिज और वेई यी अपने दो मैचों में आधे-आधे अंक के साथ अंतिम स्थान पर हैं।