{"_id":"6878c879fe23a09d0205cde4","slug":"praggnanandhaa-and-erigaisi-in-quarter-finals-in-freestyle-chess-magnus-carlsen-out-of-title-race-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Free Style Chess: फ्रीस्टाइल शतरंज में प्रज्ञानंद और एरिगैसी क्वार्टर फाइनल में, कार्लसन खिताब की दौड़ से बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Free Style Chess: फ्रीस्टाइल शतरंज में प्रज्ञानंद और एरिगैसी क्वार्टर फाइनल में, कार्लसन खिताब की दौड़ से बाहर
Thu, 17 Jul 2025 03:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 17 Jul 2025 03:25 PM IST
सार
कार्लसन के लिए पिछले कुछ समय से भारतीय खिलाड़ियों से पार पाना मुश्किल रहा है। उन्हें कुछ सप्ताह पहले मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने भी हराया था जो इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
मैग्नस कार्लसन
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर अपने हम वतन अर्जुन एरिगैसी के साथ यहां चल रहे 750,000 डॉलर इनामी फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम टूर के शीर्ष ब्रैकेट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
कार्लसन के लिए पिछले कुछ समय से भारतीय खिलाड़ियों से पार पाना मुश्किल रहा है। उन्हें कुछ सप्ताह पहले मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने भी हराया था जो इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं। कार्लसन के खिलाफ 19 वर्षीय प्रज्ञानानंदा अपने पूरे रंग में थे। उन्होंने शुरू से ही अपने मोहरों को प्रभावी ढंग से तैनात किया। कार्लसन को कुछ मौके मिले, लेकिन प्रज्ञानानंदा ने कुछ शानदार चालों से उन्हें नाकाम कर दिया।
इस हार का कार्लसन पर इतना गहरा प्रभाव पड़ा कि वह अगले राउंड में वेस्ली सो के खिलाफ एक और गेम हार गए और चौथे स्थान के लिए हुए अंतिम टाईब्रेकर में अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने उन्हें 2-0 से हराकर शीर्ष ब्रैकेट में खिताब की दौड़ से बाहर कर दिया। एरिगैसी दूसरे ग्रुप से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय थे। एरिगैसी को शुरुआत में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में उन्होंने लय हासिल करके अंतिम आठ में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में प्रज्ञानानंदा का मुकाबला अमेरिका के फैबियानो कारूआना से होगा जबकि एरिगैसी को अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से भिड़ना होगा।