{"_id":"60c4df078070b376536cca91","slug":"pm-narendra-modi-set-to-give-official-send-off-to-olympics-bound-indian-contingent","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: भारतीय दल की हौसलाअफजाई करेंगे पीएम मोदी, देंगे आधिकारिक विदाई ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय दल की हौसलाअफजाई करेंगे पीएम मोदी, देंगे आधिकारिक विदाई
Sat, 12 Jun 2021 09:51 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 12 Jun 2021 09:51 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए उन्हें आधिकारिक विदाई देंगे। इसकी तारीख अभी तय नहीं है लेकिन यह 10 से 15 जुलाई के बीच किसी दिन होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें 10 से 15 जुलाई के बीच आधिकारिक विदाई देंगे। खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारतीय दल आधिकारिक विदाई समारोह के एक दिन बाद रवाना होगा। एक सूत्र ने बताया, 'प्रधानमंत्री ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए उन्हें आधिकारिक विदाई देंगे। इसकी तारीख अभी तय नहीं है लेकिन यह 10 से 15 जुलाई के बीच किसी दिन होगा।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह समारोह देश में मौजूद खिलाड़ियों के लिए होगा जो इसके बाद टोक्यो रवाना होंगे। उन्होंने कहा, 'यह उन खिलाड़ियों के लिए होगा जो भारत से टोक्यो जाएंगे। जो खिलाड़ी विदेश में हैं, वे सीधे वहीं से टोक्यो रवाना होंगे।' उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के अलावा ओलंपिक के लिए जो भी टोक्यो जाना चाहता है, उसे जरूरत के मुताबिक अनुमति दी जाएगी। उन्होंने दोहराया कि कोरोना काल में मंत्रालय ने अधिकतम सहयोगी स्टाफ को भेजने के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन