फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pm narendra modi meets youth olympic medal winners, ioa and rathore gives cash award

यूथ ओलंपिक पदक विजेताओं से पीएम ने की मुलाकात, खेल मंत्री और आईओए ने दिए कैश अवॉर्ड

Mon, 22 Oct 2018 01:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi meets youth olympic medal winners, ioa and rathore gives cash award
खिलाड़ियों से मुलाकात करने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी

ब्यूनस आयर्स यूथ ओलंपिक से तीन स्वर्ण नौ रजत और एक कांस्य पदक जीतकर लौटे पदक विजेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर रविवार को मुलाकात की। पीएम ने पदक विजेताओं को जहां युवा शक्ति की संज्ञा दी, वहीं तैयारियों केलिए किसी तरह की मदद सीधे उनके संज्ञान में डालने की बात कही। 

विज्ञापन


यही नहीं पदक विजेताओं पर खेल मंत्रालय और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने धन वर्षा भी की। खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने खेल मंत्रालय और आईओए की ओर से अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने पदक विजेताओं को कैश अवॉर्ड वितरित किए। 
विज्ञापन


पीएम ने पदक विजेताओं से मिलकर उनकी हौसलाअफजाई की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठिन मेहनत जारी रखें और पूरी तरह से एकाग्र रहें। खिलाड़ियों के साथ उनके कोच भी मौजूद थे। आईओए ने स्वर्ण पदक विजेता वेटलिफ्टर जेरमी लालरिनुनगा, शूटर मनु भाकर और सौरभ चौधरी को तीन-तीन लाख का कैश अवॉर्ड दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शटलर लक्ष्य सेन को आईओए ने रजत के लिए डेढ़ लाख और मिक्स इवेंट गोल्ड के लिए दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया। आईओए ने कोचेज को भी सम्मानित किया। राज्यवर्धन राठौड़ और नरेंदर बत्रा ने भी खिलाड़ियों को नहीं भटकने की सलाह दी और 2020, 2024 ओलंपिक को अपना लक्ष्य बनाने को कहा। मंत्रालय ने जेरमी, मनु और सौरभ को गोल्ड के लिए 25 लाख रजत विजेताओं को 17.60 लाख और कांस्य विजेता को 10 लाख रुपये दिए। 


पीएम की जानकारी से हैरान हुए खिलाड़ी 

पीएम ने जिस तरह से कई खिलाड़ियों का व्यक्तिगत रूप से नाम और उनके ब्यूनस आयर्स में प्रदर्शन का जिक्र किया उससे खिलाड़ी हैरान रह गए। जेरमी के कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी विजय शर्मा ने खुलासा किया कि पीएम ने जेरमी को नाम लेकर बुलाया और जब कहा कि वह सीनियर नेशनल रिकार्ड कुछ किलो से तोडने से चूक गए तो उनकी हैरानी की सीमा नहीं रही। पीएम को मनु भाकर, सौरभ चौधरी समेत कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में पूरी जानकारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed