फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PM Modi tells Tokyo-bound para, You are all winners and role models

टोक्यो पैरालंपिक: 'आप सभी विजेता हैं...' कहकर पीएम मोदी ने बढ़ाया एथलीटों का हौसला, बोले- अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कीजिए

Tue, 17 Aug 2021 04:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Aug 2021 04:23 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि आपने जिंदगी के खेल में संकटों को हराया है और कोरोना महामारी से बढी परेशानियों में भी अभ्यास नहीं रुकने दिया। कोई मानसिक तनाव लेने की दरकार नहीं है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

विज्ञापन
PM Modi tells Tokyo-bound para, You are all winners and role models
पीएम नरेंद्र मोदी पैरालंपिक एथलीटों को संबोधित करते - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक की शुरुआत 24 अगस्त से हो रही है। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पैरा एथलीटों से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने 'आप सभी विजेता और रोल मॉडल्स हैं' कहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई मानसिक तनाव लेने की दरकार नहीं है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। प्रधानमंत्री ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जीवन में आई चुनौतियों के बारे में पूछा। साथ ही उनके परिवार के योगदान को सराहा और टोक्यो में अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों पर से दबाव कम करने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


वर्चुअल बातचीत में प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि आपने जिंदगी के खेल में संकटों को हराया है और कोरोना महामारी से बढी परेशानियों में भी अभ्यास नहीं रुकने दिया। उन्होंने कहा, आप बिना किसी मानसिक बोझ के साथ खेलिए। सामने कितना मजबूत खिलाड़ी क्यों न हो उसकी चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कीजिए। तिरंगा लेकर आप टोक्यो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तो पदक ही नहीं जीतेंगे बल्कि नए भारत के संकल्पों को नई ऊर्जा भी देंगे। मुझे यकीन है कि आपका जोश और हौसला तोक्यो में नए कीर्तिमान गढेगा। बता दें कि पैरालंपिक में 4000 से अधिक खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों में भारत का 54 सदस्यीय दल भाग लेगा, जो अब तक का सबसे बड़ा दल है। पैरालंपिक खेलों की नौ स्पर्धाओं में भारत हिस्सा लेगा।  टीम में देवेंद्र झाझरिया (एफ-46 भाला फेंक), मरियप्पन थांगवेलू (टी-63 ऊंची कूद) और विश्व चैंपियन संदीप चौधरी (एफ-64 भाला फेंक) जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो पदक के दावेदारों में शुमार हैं। बता दें कि देश को इस बार पैरालंपिक खेलों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed