{"_id":"5b4831c94f1c1b56238b628c","slug":"pm-modi-congratulate-to-hima-das-after-winning-gold-in-world-u20-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की 'गोल्डन गर्ल' हिमा दास ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने कामयाबी पर दी बधाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
देश की 'गोल्डन गर्ल' हिमा दास ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने कामयाबी पर दी बधाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
pm modi and hima das
असम की 18 वर्षीय एथलीट हिमा दास ने फिनलैंड के टैम्पेयर शहर में इतिहास रच दिया है। हिमा ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। हिमा दास की इस उपलब्धि के बाद खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा, 'देश के लिए यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि एक किसान की बेटी ने विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप की 400 मीटर रिले में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। हिमा की यह उपलब्धि आने वाले समय में देश के अन्य एथलीटों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।'
विज्ञापन
India is delighted and proud of athlete Hima Das, who won a historic Gold in the 400m of World U20 Championships. Congratulations to her! This accomplishment will certainly inspire young athletes in the coming years, tweets PM Narendra Modi (file pic) pic.twitter.com/a2D4LA2eyb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 13, 2018
बता दें कि यह पहली बार है कि भारत को आईएएएफ की ट्रैक स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। उनसे पहले भारत की कोई महिला खिलाड़ी जूनियर या सीनियर किसी भी स्तर पर विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड नहीं जीत सकी थी। हिमा ने यह दौड़ 51.46 सेकेंड में पूरी की।
रोमानिया की एंड्रिया मिकलोस को सिल्वर और अमरीका की टेलर मैंसन को ब्रॉन्ज मेडल मिला। दौड़ के 35वें सेकेंड तक हिमा शीर्ष तीन खिलाड़ियों में भी नहीं थीं, लेकिन बाद में उन्होंने रफ्तार पकड़ी और इतिहास बना लिया। स्पर्धा के बाद जब हिना ने गोल्ड मेडल लिया और सामने राष्ट्रगान बजा तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।