फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Players will be selected from these 20 sports for direct recruitment in government posts, central government issued order

सरकारी पदों में सीधी भर्ती के लिए अब इन 20 खेलों से भी चुने जाएंगे खिलाड़ी, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

Tue, 01 Sep 2020 09:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Sep 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Players will be selected from these 20 sports for direct recruitment in government posts, central government issued order
भारत में खेल - फोटो : ट्विटर

केंद्र सरकार ने नौकरियों में सीधी भर्ती के लिए अब 20 अन्य खेलों को भी सूची में शामिल किया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा कि केंद्र ने ‘सी’ स्तर के सरकारी पदों पर बेहतरीन खिलाड़ियों की भर्ती के लिए खेलों की सूची में रस्साकशी, मल्लखंब और पैरा-खेल जैसे 20 खेलों को शामिल किया है। केंद्र के तहत आने वाले खेल विभाग की ओर से भारत सरकार के मंत्रालयों / विभागों में किसी भी ग्रुप सी पद पर खिलाड़ियों की भर्ती के लिए 43 खेलों की सूची में कुछ और खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव के बाद यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया, ‘खेल विभाग की सिफारिश को स्वीकार करने का निर्णय लिया गया है।’ आदेश में कहा गया कि भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों की भर्ती के उद्देश्य से खेल / खेलों की सूची को संशोधित किया गया है, इसमें अब 63 खेल शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा निर्देशों के अनुसार जिन खिलाड़ियों ने इन 63 खेलों की सूची में से किसी में भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किसी राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया है, वे ग्रुप सी स्तर के पदों के लिए नियुक्ति के पात्र होंगे। ऐसे खिलाड़ी जिन्हें राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान के तहत, शारीरिक दक्षता में राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, वे भी इस तरह के पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र हैं।

कार्मिक मंत्रालय के 2013 में जारी निर्देश के मुताबिक, ‘ऐसी कोई भी नियुक्ति तब तक नहीं की जा सकती है जब तक कि उम्मीदवार सभी प्रकार से पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हो और विशेष रूप से, पद के लिए लागू भर्ती नियमों के तहत निर्धारित आयु, शैक्षिक या अनुभव योग्यता के संबंध में छूट दी गई हो।

पहले की नीति के अनुसार तीरंदाजी, एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता सहित), आत्या-पात्या, बैडमिंटन, बॉल-बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बिलियर्ड्स एवं स्नूकर, मुक्केबाजी, ब्रिज, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, साइकिलिंग, घुड़सवारी खेल, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक (बॉडी बिल्डिंग सहित), हैंडबॉल, हॉकी, आइस-स्कीइंग, आइस-हॉकी, आइस-स्केटिंग और जूडो के साथ कबड्डी, कराटे-डो, कयाकिंग और कैनोइंग, खो-खो, पोलो, पावरलिफ्टिंग, राइफल निशानेबाजी, रोलर स्केटिंग, नौकायन, सॉफ्ट बॉल, स्क्वाश, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनी-कोइट, टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन , कुश्ती और याचिंग को भी योजना में शामिल किया गया था।


अब बेसबॉल, रग्बी, बास्केटबॉल, बधिर खेल, टग-ऑफ-वॉर, मल्लखंब और पैरा स्पोर्ट्स (पैरा ओलंपिक और पैरा एशियन गेम्स में शामिल खेल) सहित 20 और खेलों को इसमें शामिल करने के लिए इस सूची का विस्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed