{"_id":"600a2fc38ebc3e2c56047ab6","slug":"player-dies-during-kabaddi-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, दिल का दौरा पड़ने की आशंका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, दिल का दौरा पड़ने की आशंका
Fri, 22 Jan 2021 07:22 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के गोजी गांव में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान अचानक हुए हादसे में एक खिलाड़ी की मौत हो गई। खेल के दौरान अंतिम रेड मारने गया नरेंद्र साहू नाम का खिलाड़ी बाकी खिलाड़ियों के नीचे दब गया। जिसके बाद अचानक से वह बेहोश हो गया । इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि नंदू की मौत हार्ट अटैक से हुई है या फिर गिरने के दौरान गर्दन में चोट लगने से।
विज्ञापन