फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PKL 8 Most expensive player Pradeep Narwal created history in Pro Kabaddi League became first raider to score 1200 points

Pro Kabaddi PKL 8: सबसे महंगे खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी लीग में रचा इतिहास, बाबर आजम से ज्यादा मिलती है सैलरी

Wed, 05 Jan 2022 02:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 05 Jan 2022 02:53 PM IST
सार

प्रो कबड्डी लीग में मंगलवार (चार जनवरी) को यूपी योद्धा के स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने इतिहास रच दिया। प्रदीप प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में 1200 रेड अंक हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन
PKL 8 Most expensive player Pradeep Narwal created history in Pro Kabaddi League became first raider to score 1200 points
प्रदीप नरवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रो कबड्डी लीग में मंगलवार (चार जनवरी) को यूपी योद्धा के स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने इतिहास रच दिया। प्रदीप प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में 1200 रेड अंक हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद यूपी योद्धा की टीम नहीं जीत सकी। उसे तमिल थलाइवाज की टीम ने 39-33 के अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन


यूपी योद्धा इस सीजन के लिए अनुभवी रेडर प्रदीप नरवाल को रिकॉर्ड 1.65 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। वे इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। नरवाल की सैलरी के मामले में पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तान बाबर आजम से भी आगे हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाले बाबर को 1.24 करोड़ रुपये मिलते हैं। नरवाल को उनसे 41 लाख रुपये ज्यादा मिलते हैं।
विज्ञापन


नरवाल छह सीजन में 1200 अंक तक इस तरह पहुंचे:
सीजन दो नौ रेड अंक
सीजन तीन 116 रेड अंक
सीजन चार 131 रेड अंक
सीजन पांच 369 रेड अंक
सीजन छह 233 रेड अंक
सीजन सात 302 रेड अंक

विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी में नरवाल को "रिकॉर्ड ब्रेकर" के रूप में जाना जाता है। प्रदीप को डुबकी किंग के नाम से भी लोग जानते हैं। वे इस लीग के सबसे सफल रेडर हैं। वे पटना पाइरेट्स के साथ लगातार तीन बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीतने में सफल रहे हैं। सीजन तीन से लेकर सीजन पांच तक पटना की टीम लगातार तीन बार चैंपियन बनी थी।


नरवाल का प्रदर्शन पिछले सीजन में भी शानदार रहा था। उन्होंने 304 अंक हासिल किए थे। हालांकि, टीम ने उनके साथ करार को आगे जारी नहीं रखा। वे पिछले साल के अंत में नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed