फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PKL 8 is starting from 22 december watch live streaming of all Pro Kabaddi League matches

Pro Kabaddi League Live Streaming: आज से शुरू हो रहा है प्रो कबड्डी का आठवां सीजन, जानिए कब और कहां देखें Live स्ट्रीमिंग

Wed, 22 Dec 2021 12:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 12:46 PM IST
सार

प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन लंबे इंतजार के बाद वापस लौट रहा है। इस बार कुल 12 टीमें ट्रॉफी के लिए लड़ेंगी। यहां हम बता रहे हैं कि इस लीग के मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे और आप इनका लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं। 
 

विज्ञापन
PKL 8 is starting from 22 december watch live streaming of all Pro Kabaddi League matches
प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन 22 दिसंबर से शुरू हो रहा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन आज से शुरू हो रहा है। कोरोना की वजह से पिछले साल इस लीग का आयोजन नहीं हुआ था और इसी वजह से इस साल दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि सभी दर्शक घर बैठे कबड्डी के मैच देख सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं कि कबड्डी के सभी मैचों का प्रसारण कब और कहां होगा। साथ ही कौन सा मैच कब आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


कब से तक आयोजित होंगे पीकेएल के मैच 
प्रो कबड्डी लीग 2021 के मैच 22 दिसंबर से शुरू होंगे और 20 जनवरी 2022 को इस लीग का पहला चरण पूरा होगा। दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल फरवरी के महीने में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


कहां होगा पीकेएल के मैचों का आयोजन
प्रो कबड्डी लीग के सभी मैच बैंगलोर के शेरटन ग्रांड व्हाइटफील्ड होटेल और कॉनवेंसन सेंटर में खेले जाएंगे। 

कितने बजे होंगे मैच?
प्रो कबड्डी लीग में एक दिन में तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच साढ़े सात बजे, दूसरा मैच साढ़े आठ बजे और तीसरा मैच साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
प्रो कबड्डी लीग 2021 सीजन के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। स्टार स्पोर्ट्स पांच भाषाओं में पीकेएल के मैचों का प्रसारण करेगा। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तेलगू, तमिल और कन्नड़ भाषा में ये मैच देखे जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed