{"_id":"639c8beef8603211af66fa59","slug":"pkl-2022-final-live-streaming-telecast-channel-where-and-how-to-watch-jaipur-pink-panthers-vs-puneri-paltan","type":"story","status":"publish","title_hn":"PKL Final Live Streaming: खिताबी मुकाबले में पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन आमने-सामने, जानें कहां-कैसे देखें मैच","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PKL Final Live Streaming: खिताबी मुकाबले में पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन आमने-सामने, जानें कहां-कैसे देखें मैच
Fri, 16 Dec 2022 08:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:47 PM IST
सार
पिंक पैंथर्स पहले सीजन यानी 2014 में चैंपियन बन चुकी है और अपने दूसरे खिताब के लिए उतरेगी। वहीं, पुनेरी पलटन की टीम पहली बार चैंपियन बनना चाहेगी। यह मुकाबला मुंबई के एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
पुनेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रो-कबड्डी लीग के नौवें सीजन का फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। यह मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। पिंक पैंथर्स पहले सीजन यानी 2014 में चैंपियन बन चुकी है और अपने दूसरे खिताब के लिए उतरेगी। वहीं, पुनेरी पलटन की टीम पहली बार चैंपियन बनना चाहेगी। यह मुकाबला मुंबई के एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेला जाएगा।
सेमीफाइनल में जयपुर की टीम ने बेंगलुरु बुल्स को 49-29 से हराया था। वहीं, पुनेरी पलटन ने रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 39-37 से शिकस्त दी थी। जयपुर की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और लीग स्टेज के दौरान 82 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी। वहीं, पुनेरी पलटन टीम 80 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। आइए जानते हैं कि आप यह फाइनल मैच कब, कहां और कैसे देख पाएंगे।
अब तक के चैंपियन की लिस्ट
कहां होगा प्रो कबड्डी लीग का प्रसारण?
प्रो कबड्डी लीग का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। ये चैनल इस टूर्नामेंट का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर है। इस चैनल के अलग-अलग भाषाओं के चैनल पर आप इसका प्रसारण देख सकते हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 1 बांग्ला, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी और स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर लाइव मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन
कितने बजे से होगा मैच?
शाम 7.30 बजे फाइनल मुकाबला शुरू हो जाएगा।
कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग?
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खिताबी मुकाबला डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इसके अलावा JioTV ऐप पर भी लाइव मैच देख सकते हैं।

| सीजन | चैंपियन |
| PKL सीजन 1 | जयपुर पिंक पैंथर्स |
| PKL सीजन 2 | यू मुम्बा |
| PKL सीजन 3 | पटना पाइरेट्स |
| PKL सीजन 4 | पटना पाइरेट्स |
| PKL सीजन 5 | पटना पाइरेट्स |
| PKL सीजन 6 | बेंगलुरु बुल्स |
| PKL सीजन 7 | बंगाल वॉरियर्स |
| PKL सीजन 8 | दबंग दिल्ली |