{"_id":"5bffc92bbdec2241c2633bc8","slug":"pkl-2018-delhi-dabang-is-all-set-to-perform-in-home-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"PKL 2018: रंग में दिल्ली दबंग, घरेलू दर्शकों के बीच कल से शुरू होंगे मुकाबले","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PKL 2018: रंग में दिल्ली दबंग, घरेलू दर्शकों के बीच कल से शुरू होंगे मुकाबले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डू इट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के स्वामित्व वाली दिल्ली फ्रेंचाइजी, दबंग दिल्ली कबड्डी क्लब अपने प्रशंसकों को रोमांचक अनुभव देने के लिए बेकरार है। यह 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले घरेलू चरण के लिए बिल्कुल तैयार है।
विज्ञापन
तमाम अनुमानों के बाद आखिरकार प्रशंसकों को घरेलू मैदान पर अपनी टीम को आंखों के सामने एक्शन में लाइव देखने का मौका मिलेगा। जाहिर है, यह पूरा सप्ताह रोमांचक उत्साह से भरपूर रहने वाला है।
विज्ञापन
टीम इस बात को लेकर बेहद उत्साहित है कि वह अंतत: अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने जा रही है। दिल्ली दबंग केसी को भरोसा है कि उसे प्रशंसकों का जोरदार समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
घरेलू चरण के बारे में बात करते हुए दबंग दिल्ली केसी के कप्तान जोगिंदर नरवाल ने कहा, 'टूर्नामेंट का दिल्ली चरण मेरे लिए घर वापसी की तरह है। मैं अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के लिए वाकई बड़ा इच्छुक हूं, और मुझे पूरा विश्वास है कि उनके वफादार समर्थन के बल पर हम जिताऊ प्रदर्शन कर सकेंगे और उन्हें खुश होने के कई मौके देंगे।
घरेलू चरण से पहले दबंग दिल्ली के सफर के बारे में बात करते हुए डू इट (स्पोर्ट्स, रिटेल एंड फैमिली एंटरटेनमेंट) के ग्रुप सीईओ श्री सुमीत यादव ने कहा, 'इस साल दबंग दिल्ली ने कबड्डी को बड़े पैमाने पर और जमीनी स्तर पर एक खेल के रूप में स्थापित करने की राह आसान की है। हमारी यात्रा देहरादून से शुरू हुई, जहां हमने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट स्कूल इंडोर टेलीवाइज्ड टूर्नामेंट की मेजबानी की।
इसके बाद हमने भारत के सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट रेड बुल टशन के साथ एक और कदम बढ़ाया। अब हम अपने घरेलू प्रशंसकों को कुछ रोमांचक एक्शन की सौगात देने के लिए यहां दिल्ली में हैं। हमें टूर्नामेंट के इस चरण को लेकर वाकई बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि यह हमारे लिए एक मौका है कि हम स्टेडियम में आकर हमेशा जोरदार वफादारी जताने वाले अपने प्रशंसकों का आभार जता सकें। स्टेडियम में टीम का समर्थन करने के लिए जुगत भिड़ाने वाले प्रशंसकों को टिकटों के लिए पसीना भी नहीं बहाना पड़ेगा।'